नीतू कपूर ने अपनी 'होने वाली बहू' के बारे में रणबीर कपूर से कही थी ऐसी बातें, सुनकर लोगों ने माथा पकड़ लिया
Updated on
10-02-2024 01:28 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट पर जमकर प्यार बरसाती हैं। वह अक्सर उनकी तारीफ भी करती हैं। वह अपने दिल की बात कभी भी पब्लिक डोमेन में कहने से कतराती नहीं हैं। जब उनके बेटे रणबीर कपूर की दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ लिंकअप की खबरें सामने आईं तो उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अपनी बेटे के लाइफ में महिलाएं पसंद नहीं थीं। खैर। अब नीतू कपूर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सलाह दी थी कि रणबीर को किस तरह की लड़की से शादी करनी चाहिए।
दरअसल, सिमी गरेवाल के शो, 'सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' पर रणबीर कपूर पहुंचे थे। यहां उन्हें नीतू कपूर ने एक वीडियो मैसेज दिखाया गया था, उन्होंने रणबीर को सलाह दी कि दो तरह की लड़कियां होती हैं, एक जो कैंची लेकर आती हैं और एक जो सुई लेकर आती हैं। उन्होंने कहा कि पहला परिवार को तोड़ने के लिए होता है और दूसरा परिवार की सुई से जोड़ने के लिए।
नीतू कपूर को ऐसी बहू चाहिए थी
नीतू कपूर ने कहा था, 'लड़कियां दो तरह की होती हैं, एक जो कैंची लेकर आती है, और एक जो सुई लेकर आती है। कैंची के साथ जो आती है, वो परिवार को तोड़ देती है और जो सुई के साथ आती है, वह परिवार को एक साथ जोड़ती है। यह सुनिश्चित करती है कि परिवार एक साथ रहे। और ऐसी ही लड़की मैं चाहूंगी कि वो मेरी बहू बनकर आए।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…