नील और ऐश्वर्या की हुई लड़ाई, गुस्से में उतारी पति की नकल, लोग बोले- हमेशा बेइज्जती करती है
Updated on
25-10-2023 04:16 PM
'बिग बॉस 17' में कपल्स के बीच आए दिन नए नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। अब 'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच तगड़ी बहस हो गई है। 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों लड़ते दिख रहे हैं। ऐश्वर्या पति से नाराज हो गई और खेल को लेकर दोनों की लड़ाई हो गई। आइए दिखाते हैं 'बिग बॉस 17' का आज के एपिसोड का प्रोमो।
ऐश्वर्या शर्मा वो कंटेस्टेंट रही हैं, जिनपर घरवालों ने हमेशा से घमंडी का आरोप लगाया है। अंकिता लोखंडे से लेकर कई कंटेस्टेंट कह चुके हैं कि ऐश्वर्या बहुत रिजर्व हैं और वह लोगों से बात तक नहीं करती हैं। अब इन सब गहमागहमी के बीच ऐश्वर्या की लड़ाई पति नील से ही हो गई है।
'बिग बॉस 17' का प्रोमो, हुई ऐश्वर्या और नील की लड़ाई
'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लड़ाई हो जाती है। ऐश्वर्या कहती हैं, 'जब मैं तुमको कहती हूं तो क्यों नहीं सुनता है। अब तुझको चलना है तो चल, मैं अब से अपना अकेले का गेम खेलूंगी। अकेले आए हैं अकेले खेलेंगे।'
पति की बात सुन ऐश्वर्या ने बनाया मुंह
वहीं नील भट्ट पत्नी की बात सुनकर गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं, 'मैं तुझको कब से यही कह रहा हूं। तू समझती नहीं है।' इसके बाद ऐश्वर्या भी मुंह बनाकर पति की नकल उड़ाती है। अब दोनों की मियां-बीवी की लड़ाई देख फैंस भी हैरान रह गए।
ऐश्वर्या शर्मा पर लोगों ने कसे ताने
कुछ यूजर्स ने नील भट्ट का सपोर्ट किया और ऐश्वर्या के लिए कहा कि एक्टर बहुत प्यार से बात कर रहे हैं लेकिन ऐश्वर्या पति की बेइज्जती कर देती हैं। ये गलत है। वहीं कुछ यूजर्स ने आरोप लगाए कि ये दोनों की फेक लड़ाई है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…