पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए नील भट्ट, 'मास्टरमाइंड' विक्की ने लिया बीवी अंकिता का बदला
Updated on
28-11-2023 03:59 PM
'बिग बॉस 17' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है। जहां खूब लड़ाई झगड़ा और बवाल देखने को मिला है। हुआ ये है कि अंकिता लोखंडे-नील भट्ट की बिल्कुल भी बन नहीं रही है। विक्की-अंकिता और ऐश्वर्या शर्मा-नील लगातार लड़ते भिड़ते नजर आ रहे हैं। लगातार एक दूसरे को नॉमिनेट करके बदला भी ले रहे हैं। मगर अब हद ये हो गई है कि नील पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। आइए बताते हैं आखिर ये गेम पलटी कैसी?
हुआ ये कि आज रात यानी 28 नवंबर 2023 के 'बिग बॉस 17' एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। जहां घरवाले एक दूसरे को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। इस दौरान अंकिता और विक्की नील को तो नील अंकिता को नॉमिनेट करते हैं। ऐसे में दोनों की जमकर बहस भी होती है।
अंकिता लोखंडे और नील की लड़ाई
अंकिता लोखंडे और नील भट्ट की लड़ाई इतनी होती है कि एक्टर खूब उनकी नकल उतारते हैं तो 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस का गुस्सा भी फूट पड़ता है। इस बीच विक्की जैन भी नील से टक्कर लेते आएंगे। मगर विक्की जैन का पलड़ा तब भारी हो गया जब उन्हें स्पेशल पावर मिली।
विक्की जैन ने लिया पत्नी का बदला
दरअसल विक्की जैन इन दिनों दिमाग के कमरे में हैं। इस मकान वालों को बिग बॉस ने खास पावर दी कि वह घर में से किसी एक को सीजनभर के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में विक्की जैन नील का नाम लेते हैं। तब एक्टर खासा आगबबूला हो जाते हैं और कहते हैं कि अब वह इन्हें दिखाएंगे आखिर बदला किसे कहते हैं। वहीं विक्की जैन ने अपने एक्शन से साबित कर दिया कि वह किस तरह बदला लेते हैं।
पहले दिन से चली आ रही ये तकरार
नील भट्ट और ऐश्वर्या जहां 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल से पॉपुलर हुए और काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। साथ ही वह इस सीजन के चर्चित कपल भी हैं। वहीं अंकिता और विक्की भी तगड़ी गेम की वजह से चर्चा में हैं। विक्की को तो मास्टरमाइंड का तमगा तक मिल चुका है। मगर इन दोनों कपल के बीच पहले दिन से बनती नहीं दिखी है। मुंह पर नहीं तो पीठ पीछे ये एक दूसरे की बुराई करते दिखे थे। लेकिन अब ये तकरार बढ़ती जा रही है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…