न अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' न ही अजय देवगन की 'मैदान' ने मारी बाजी, दोनों फिल्में पस्त
Updated on
19-04-2024 03:25 PM
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं। यहां बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' करीब 250 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म है जबकि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को बनाने में 90-100 करोड़ खर्च होने की बातें कही गई हैं। इस लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कम कमाकर भी 'मैदान' साथ रिलीज हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। हालांकि ओवरऑल कमाई के आंकड़ों की बात करें तो दोनों ही फिल्में उम्मीद से कमतक साबित हुई हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों मे गुरुवार को कितनी कमाई की है।लंबे समय से दर्शकों को निराश कर रहे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लेकर हाजिर हुए हैं। फिल्म हिन्दुस्तानी सेना के जवानों की दिलेरी पर बेस्ड है, जिसमें भरपूर एक्शन सीन्स हैं, जिसमें मशीन गन, टैंक, मिसाइल्स सबकुछ है लेकिन फिल्म से कहानी ही गायब है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग और प्रमोशन के दम पर जैसे-तैसे शुरुआत तो 15.65 करोड़ से की, लेकिन इसके बाद जो कमाई नीचे गिरी है वो अब तक संभल नहीं पाई।
'बड़े मियां छोटे मियां' ने किया 49 करोड़ का आंकड़ा पार
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले गुरुवार को 1.65 करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ इसने 8वें दिन जाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर 49.50 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस किया है।
दुनिया भर में फिल्म ने की 86 करोड़ की कमाई
इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 86.40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 7 दिनों में फिल्म ने 84.40 करोड़ की कमाई की थी।
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की कहानी दिलचस्प
वहीं अजय देवगन की लीड रोल वाली फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इरा 1952 से 1962 तक की कहानी है, जो भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के पिता के रूप में जाना जाता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रहीम ने भारतीय फुटबॉल टीम को एक नई दिशा दी और उन्हें जीत दिलाई। इसके अलावा ये फिल्म में टीम के खिलाड़ियों के बीच संघर्ष और उनके बीच दोस्ती की भी झलक पेश करती है। ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नजर आ रही है। कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की तुलना में काफी कम है, लेकिन बजट के लिहाज से यकीनन ये टक्कर दे रही है। वहीं बात फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस की करें तो आंकड़े मेकर्स को निराश करने वाले हैं।
'मैदान' ने की है 28.25 करोड़ की कमाई
'मैदान' ने पहले गुरुवार को करीब 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 40.50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं विदेश में फिल्म ने अब तक करीब 7 करोड़ की कमाई की है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…