सीमा पर बनेंगे दो मोटर पुल
विदित हो कि हाल ही में भारत ने नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो मोटर पुलों को बनाने की अनुमति दी है। एक पुल पिथौरागढ़ के झूलाघाट और दूसरा पुल सिर्सा धारचूला में बनेगा। इन पुलों के निर्माण में आने वाला खर्च भारत सरकार का विदेश मंत्रालय उत्तराखंड सरकार को देगा। इन दोनों पुलों की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जाएगी। दोनों ही मोटरपुल महाकाली नदी पर बनाए जाने हैं। झूला घाट में बनने वाला मोटर पुल काफी विस्तृत होगा जिसकी लंबाई 500 मीटर और चौड़ाई करीब 10 मीटर होगी। इस पुल को टिहरी के डोबराचांटी के पुल की तरह डबल लेन बनाया जाएगा। जबकि धारचूला के सिर्सा में बनने वाले पुल की लंबाई 400 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर रहेगी।
