सात साल में एक भी शिपमेंट चीन के रास्ते नहीं भेजी गई
लेकिन, अब नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि पिछले सात साल में दोनों देशों के बीच एक भी शिपमेंट नहीं पहुंचा है। नेपाल को लगता है कि दोनों देशों के बीच प्रोटोकॉल को ठीक ढंग से लागू नहीं किया जा सका है। ऐसे में नेपाल ने इसके लिए चीन के साथ एक बैठक का प्रस्ताव बीजिंग को भेजा है, लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं मिला है। मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए हमने चार महीने पहले एक संयुक्त बैठक के लिए एक अनुरोध भेजा था, लेकिन अभी तक चीनी पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
