नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं... प्रचंड के विदेश मंत्री ने क्यों की तारीफ
Updated on
08-09-2023 02:18 PM
काठमांडू: विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने कहा है कि नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं, जिन्होंने हिमालयी राष्ट्र और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है। विदेश मंत्री ने 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की भारतीय अनुदान सहायता के तहत पूर्वी नेपाल में निर्मित हिमालय किरण पब्लिक कैंपस की एक नयी इमारत का भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
वर्ष 1949 में हिमालय मिडिल स्कूल के रूप में स्थापित, हिमालय किरण पब्लिक कैंपस में 2005 में स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया था। इसमें 600 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत लड़कियां हैं। पूर्वी नेपाल में कोशी प्रांत के संखुवासभा जिले में स्थित इस परिसर का उद्घाटन बुधवार को विदेश मंत्री सऊद और भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने किया।
सऊद ने कहा कि यह गर्व की बात है और नेपाल भाग्यशाली है कि उसके पास भारत जैसे पड़ोसी हैं जिन्होंने नेपाल और उसके लोगों के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं नेपाल के विकास प्रयासों में भारत से निरंतर समर्थन की उम्मीद करता हूं। भारत लगातार अपने पड़ोसी देश नेपाल को आर्थिक और दूसरे तरीकों से मदद करता रहता है।
नेपाल में भारतीय दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह परियोजना 3.7 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से 'नेपाल-भारत विकास सहयोग' के तहत कार्यान्वित की गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच मजबूत विकास साझेदारी का प्रतीक है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…