भारत से नाराज नेपाली गोरखा सैनिक रूस की वैगनर आर्मी में हो रहे शामिल? रिपोर्ट से बढ़ सकती है टेंशन
Updated on
27-06-2023 07:41 PM
मॉस्को: अपनी बहादुरी और शौर्य के लिए मशहूर नेपाल के गोरखा सैनिक अब रूस की तरफ बढ़ने लगे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो भारी संख्या में गोरखा सैनिक रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर को ज्वॉइन कर रहे हैं। यूक्रेन की युद्ध रूस की तरफ से लड़ने वाला वैगनर ग्रुप पिछले दिनों अचानक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोध में उतर आया। कई विशेषज्ञों ने वैगनर ग्रुप को रूसी सेना की तुलना में तुलना में अधिक कुशल और क्षमतावान करार दिया है। खासतौर पर तब जब पिछले दिनों पूर्वी यूक्रेन में एक छोटे लेकिन रणनीतिक शहर बखमुत पर इस ग्रुप ने कब्जा कर लिया।
रिटायर्ड गोरखा भी हुए शामिल
कहा जा रहा है कि नेपाली गोरखा युवा अब वैगनर में शामिल होने लगे हैं। द डिप्लोमैट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 मई को, रूस ने एक साल की मिलिट्री सर्विस के बाद रूसी नागरिकता हासिल करने से जुड़े आसान नियमों का ऐलान किया गया था। तब से ही सैकड़ों नेपाली युवा कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सैनिकों के रूप में रूसी सेना में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट दावा किया गया है कि उनमें से कुछ नेपाल सेना से रिटायर्ड है। नेपाल सेना के रणनीतिक विश्लेषक मेजर जनरल बिनोज बसन्यात (रिटायर्ड) ने हाल ही में यूरेशियन टाइम्स से कहा, 'यह एक चिंताजनक स्थिति है। नेपाल सरकार इस बारे में कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकि वे व्यक्तिगत क्षमता से गए हैं।'
भारतीय सेना में भर्ती खत्म! जहां रूसी नागरिकता नेपाली युवाओं के लिए एक बड़ा आकर्षण है, वहीं एक और वजह भारतीय सेना में उनकी भर्ती का खत्म होना है। नेपाल और भारत के बीच संबंधों में पिछले साल उस समय तनाव आ गया था जब भारत सरकार ने दीर्घकालिक रोजगार को छोटे अनुबंध कार्यकाल और बिना पेंशन के साथ बदल दिया। यह अग्निवीर स्कीम के तहत हुआ था। इसके कुछ हफ्ते बाद ही नेपाल ने 200 साल पुरानी भर्ती प्रक्रिया को तब तक रोक दिया। उसने स्पष्ट किया कि जब तक इसमें और ज्यादा स्पष्टता नहीं आती, गोरखा भर्ती में शामिल नहीं होंगे।
सामने आए कई वीडियोज सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें नेपाली गोरखाओं को रूस में मिलिट्री ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है। नेपाल सेना से रिटायर्ड एक गोरखा के हवाले से डिप्लोमैट ने लिखा है कि वह दुबई में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था, जब उसे और ज्यादा आकर्षक प्रस्तावों का लालच देकर रूस ले जाया गया। उन्होंने एक पर्यटक के रूप में मास्को की यात्रा की और एक रूसी भर्ती केंद्र में सेना में शामिल हो गए। अब रूस विदेशियों की भर्ती के लिए रूसी भाषा की जानकारी वाला नियम भी खत्म कर दिया गया है। यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस ने वैगनर को कई तरह के फायदे देने शुरू कर दिए हैं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…