अग्निवीर बनने को तैयार नहीं नेपाली गोरखा, तीसरी बार भी इंडियन आर्मी में नहीं होगी भर्ती, वैगनर बना नया विकल्प?
Updated on
06-07-2023 07:18 PM
काठमांडू : नेपाल और भारत के बीच भारतीय सेना की अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर विवाद चल रहा है। लिहाजा पिछले जून के बाद से तीसरी बार भी भारतीय सेना नेपाल से किसी गोरखा सैनिक की भर्ती नहीं करेगी। द प्रिंट की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। अगस्त 2022 में नेपाल सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना की 43 बटालियन गोरखा रेजिमेंट के लिए नेपाली गोरखाओं की भर्ती रोक दी थी। नेपाल ने दावा किया कि यह योजना 1947 में नेपाल, भारत और यूके सरकारों के बीच हुए एक समझौते का उल्लंघन है।
अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत पिछले साल जून में हुई थी। इसके तहत सेना अधिकारी रैंक से नीचे के जवानों की भर्ती कर रही है। चार साल की सर्विस के बाद ये 'अग्निवीर' रिटायर हो जाएंगे और कुल भर्तियों में से केवल 25 प्रतिशत को ही नियमित किया जाएगा। गोरखाओं की प्रत्येक बटालियन में लगभग 60 प्रतिशत नेपाली हैं, जबकि बाकी भारतीय हैं। 2021 से नेपाल के लगभग 12,000 गोरखा रिटायर हो चुके हैं।
नेपाल ने लगाई भर्ती पर रोक
नेपाल की ओर से रोक लगाने के बाद से पिछली जुलाई, इस साल फरवरी और देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में किसी भी नए नेपाली गोरखा की भर्ती नहीं की गई है। नेपाल ने शुरू में सेना की नई भर्ती नीति पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि यह सैनिकों की सेवा शर्तों पर दोनों देशों के बीच बनी सहमति के खिलाफ है। नेपाल इकलौता ऐसा विदेशी मुल्क है जिसके नागरिक भारतीय सेना में सेवा देते हैं।
वैगनर आर्मी में भर्ती हो रहे गोरखा
पिछले दिनों खबर आई थी कि नेपाल के गोरखा सैनिक वैगनर प्राइवेट आर्मी में शामिल हो रहे हैं। ये वही निजी सेना है जो राष्ट्रपति पुतिन के इशारों पर रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रही थी लेकिन कुछ दिनों पहले वैगनर चीफ ने पुतिन के खिलाफ एक असफल विद्रोह का नेतृत्व किया था। इसके बाद से वैगनर ग्रुप और रूसी सरकार के संबंध खराब हो गए। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शेयर कई वीडियो में नेपाली गोरखा रूस में मिलिट्री ट्रेनिंग लेते हुए नजर आए थे।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…