खौफ में बीती नेपाल की पिछली रात... एक के बाद एक दो झटकों ने उड़ाई नींद, किसी बड़े भूकंप की आहट?
Updated on
28-04-2023 06:39 PM
काठमांडू : नेपाल में कल गुरुवार और शुक्रवार के बीच की रात खौफ में बीती। एक के बाद भूकंप के दो झटकों ने लोगों को रातभर जगाए रखा। बीती देर रात नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए जिनका केंद्र बाजुरा के दाहाकोट में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पहला भूकंप 4.9 और दूसरा 5.9 तीव्रता का था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने नेपाल के भूकंप विज्ञान केंद्र के राजेश शर्मा के हवाले से बताया कि पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:58 बजे और दूसरा देर रात 1:30 बजे आया। फिलहाल भूकंप में किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं है।
नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी महसूस किए जाते हैं। अक्सर दिल्ली में महसूस किए जाने वाले झटकों का केंद्र नेपाल में होता है। यहां 25 अप्रैल 2015 को एक विनाशकारी भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई थी। इस भूकंप में भारी तबाही हुई थी और हजारों लोग मारे गए थे। यह 1932 के बाद से नेपाल में आया सबसे विनाशकारी भूकंप था।
हिमालयी क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका
हिमालय की गोद में बसे नेपाल में भूकंप आने के पीछे सबसे बड़ा कारण भारत और यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेटों में होने वाला टकराव है। इस टकराव की वजह से ही हिमालय में भूस्खलन होते रहते हैं। टेक्टॉनिक प्लेटों के टकराने से हिमालय की कई चोटियां ऊंची होती जा रही हैं। हर साल हिमालय करीब पांच मिमी ऊंचा हो जाता है। फिलहाल वैज्ञानिक किसी भूकंप की भविष्यवाणी करने में सक्षम नहीं हैं लेकिन उनका मानना है कि हिमालयी क्षेत्र में एक बड़ा भूकंप आ सकता है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…