फेफड़े में संक्रमण के बाद एम्स में हुए थे भर्ती
स्वास्थ्य समस्याओं के बाद उन्हें 18 अप्रैल को काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और फेफड़े में संक्रमण होने का पता चलने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली भेजा गया। नेपाली कांग्रेस के नेता पौडेल पिछले महीने नेपाल के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। रामचंद्र पौडेल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने नेपाल के उपप्रधानमंत्री और नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। पौडेल ने 2022 के आम चुनावों में सांसद के तौर पर जीत दर्ज की थी। राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वे छठवीं बार सांसद के रूप में काम कर रहे थे। नेपाली कांग्रेस के उनके साथी उन्हें प्यार से 'राम चंद्र दाई' के नाम से भी बुलाते हैं।
