Select Date:

2900 करोड़ की नेटवर्थ, फिर भी गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में ही क्‍यों रहते हैं सलमान खान? एक्‍टर ने दिया था ये जवाब

Updated on 15-04-2024 01:34 PM
मुंबई के ब्रांदा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट खूब चर्चा में है। समंदर किनारे बसे इस अपार्टेमेंट पर 14 अप्रैल की सुबह 4:55 बजे, चार-से पांच राउंड फायरिंग हुई थी। मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरा वाकया आसपास लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गया। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर मौजूद है। मगर सवाल ये है कि एक्टर इसी घर में क्यों रहते हैं। उनकी 2900 करोड़ की नेटवर्थ है। वह कहीं और भी जाकर तो अपना आशियाना खड़ा कर सकते हैं। और एक नहीं बल्कि कई बंगले ले सकते हैं। मगर उन्होंने आज तक ऐसा नहीं किया। इसके पीछे की वजह आइए बताते हैं।

जब गोलियां चलीं तो उस वक्त सलमान खान उसी गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद थे। हालांकि वह सुरक्षित हैं और ठीक हैं। देखा जाए तो, कोई भी खास मौका होता है, ईद-दिवाली या फिर उनका जन्मदिन। सभी पर फैन्स उनके घर के बाहर इकट्ठा होते है और एक्टर अपने इसी घर की बालकनी से उनका अभिनंदन करते हैं। आभार जताते हैं। अंदर से ये अपार्टमेंट उस तरह से आलीशान नहीं, जैसा बाकी फिल्मी सितारों के घर या बंगले होते हैं। सलमान चाहें तो किसी और जगह जाकर रह सकते हैं और अपना एक खूबसूरत घर बना सकते हैं। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सलमान खान इस कारण गैलेक्सी में रहते हैं

दरअसल, सलमान खान ने एक बार खुलासा किया था कि वह अपनी मां सलमा खान की वदह से अभी-भी इस घर में रहते हैं। 2009 में फराह खान के चैट शो, 'तेरे मेरे बीच में', होस्ट ने सलमान खान के घर के बारे में बात की थी। कहा था, 'आप दुनिया के सुपरस्टार हैं और आप करोड़ों कमाते हैं, लेकिन आप एक बेडरूम-हॉल में सिर्फ इसलिए रह रहे हैं क्योंकि यह आपकी मां के घर नीचे है। इस पर एक्टर ने बताया था, 'हां। दरअसल, यह तीन बेडरूम का हॉल है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह एक बेडरूम का हॉल कैसे बन गया।' बता दें कि सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर है। जबकि उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं।

मां को लिपटकर सो जाते हैं सलमान

फराह ने आगे पूछा था, 'आप अपनी मां के करीब हैं, ये सोचकर आपको सुरक्षित महसूस होता है?' जिस पर सलमान ने कहा था, 'जब हम ऊपर जाते हैं, तो हम मां और पापा के बगल में लेट जाते हैं।' इसी एपिसोड में सलमान ने इस अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा होने वाली फैन्स की भीड़ पर परिवार के रिएक्शन के बारे में भी बात की थी। बताया था कि पुलिस अधिकारी हमेशा उनसे ये अपील करते हैं कि सलमान अपने फैन्स से कुछ देर के लिए ही सही, मगर मिल लिया करें। अपनी झलक दिखा दिया करें, जिससे यातायात प्रभावित ना हो। अभी 11 अप्रैल को ईद के मौके पर भी एक्टर ने फैन्स से मुलाकात की थी। अपनी बालकनी में आए थे। मगर इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि पुलिस को उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था। जिसका वीडियो सामने आया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.