Select Date:

नेतन्याहू को जंग के लिए बजट मिला कैबिनेट ने 15 अरब डॉलर मंजूर किए तुर्किये में इजराइली फुटबॉलर अरेस्ट

Updated on 16-01-2024 12:26 PM

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सियासी मोर्चे पर बड़ी राहत मिल गई है। कैबिनेट ने 2024 के बजट में 55 अरब शेकल्स (इजराइली करंसी) के एक्स्ट्रा बजट को मंजूरी दे दी है। यह करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग के बाद दो बार नेतन्याहू इस बजट के लिए कोशिश कर चुके थे। दूसरी तरफ, तुर्किये में एक इजराइली फुटबॉलर को गिरफ्तार करने के बाद इजराइल वापस भेज दिया गया है। इस फुटबॉलर ने हमास की कैद में मौजूद बंधकों की रिहाई की मांग वाला बेंडेज कलाई पर बांधा था।

दो तरह से होगा बजट का इस्तेमाल

 कैबिनेट मीटिंग करीब दो घंटे चली। इसमें कई मुद्दों पर विचार हुआ।तीन महीने से चल रही जंग और इसके बजट को लेकर कई सवाल उठे। हालांकि, बाद में 15 अरब डॉलर का इमरजेंसी बजट फौरन जारी करने पर सहमति बन गई।

बजट का ज्यादातर हिस्सा मिलिट्री इक्विपमेंट्स पर खर्च होगा। इसके अलावा दूसरा हिस्सा जंग से प्रभावित लोगों के इलाज और मुआवजे पर खर्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह मीटिंग रविवार रात से सोमवार सुबह तक चली और बाद में नेतन्याहू और डिफेंस मिनिस्टर स्मोट्रिच अलग से मीटिंग के लिए जुटे।

बाद में स्मोट्रिच ने कहा- हमने हेल्थ बजट बढ़ाने का फैसला किया है। करीब एक अरब डॉलर मेंटल हेल्थ और हॉस्पिटल फैसेलिटीज पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एजुकेशन बजट भी बढ़ाया जा रहा है। एक मामला इंटरनल सिक्योरिटी का है। 7 अक्टूबर के बाद इसे हाईटेक किए जाने की जरूरत है। फिलहाल, हमारा फोकस जंग पर है और इसे जीतना भी जरूरी है। लिहाजा, हमने सबसे ज्यादा इसी सेक्टर पर फोकस किया है।

इजराइली फुटबॉलर गिरफ्तार

तुर्किये में एक इजराइली फुटबॉलर की गिरफ्तारी और उसे वापस इजराइल भेजने को लेकर इजराइल और तुर्किये आमने-सामने हो गए हैं। इस प्लेयर का नाम सेजिव जेहेकेल है। 28 साल के सेजिव ने रविवार को टर्किश लीग में एक गोल करने के बाद कैमरे की तरफ अपना रिस्ट बैंड दिखाया था। इस पर होस्टेज क्राइसिस से जुड़ा स्लोगन लिखा था।

लोकल मीडिया के मुताबिक- रिस्ट बैंड पर 100 दिन कैद में.... लिखा था। हमास की कैद में अब भी 132 इजराइली बंधक हैं और आतंकी संगठन ने अब तक इनकी रिहाई पर कुछ नहीं कहा है। हमास की मांग है कि इजराइल कम से कम 1 महीने का सीजफायर करे, इसके बाद ही बंधकों की रिहाई पर बातचीत हो सकती है।

दूसर तरफ, इजराइल की फॉरेन मिनिस्ट्री ने तुर्किये के इस कदम को तानाशाही और नाजीवाद की घटना बताते हुए कहा कि इस मामले पर नजर रखी जाएगी, ताकि सही वक्त पर जवाब दिया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.