Select Date:

गाजा की हुकूमत छोड़ने को तैयार नहीं नेतन्याहू बोले- आतंकियों के खात्मे तक जंग नहीं रुकेगी

Updated on 26-12-2023 01:15 PM

इजराइल और हमास की जंग थमने की एक और उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। रविवार इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकी संगठनों ने इजिप्ट के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें कहा गया था कि अगर ये दोनों संगठन गाजा की हुकूमत किसी तीसरी ताकत को सौंप देते हैं तो इजराइल परमानेंट सीजफायर कर देगा।

दूसरी तरफ, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा का दौरा किया। बाद में कहा- हम फिर साफ कर देना चाहते हैं कि इजराइली सेना इस जंग को तब तक बंद नहीं करेगी, जब तक वो यहां से हर आतंकी संगठन का कब्जा खत्म नहीं कर देती।

सीजफायर की गुंजाइश फिलहाल खत्म

इजिप्ट में कई दिनों से हमास, इस्लामिक जिहाद और कुछ इजराइली अफसरों के बीच बातचीत चल रही थी। इसका मकसद गाजा में परमानेंट सीजफायर कराना था। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ और ‘हेयोम’ अखबारों की रिपोर्ट्स के मुताबिक- यह बातचीत नाकाम हो गई है।

इजिप्ट ने हमास और इस्लामिक जिहाद के सामने प्रस्ताव रखा था कि अगर वो परमानेंट सीजफायर चाहते हैं तो दो शर्तें माननी होंगी। पहली- तमाम बंधकों को फौरन रिहा करना होगा। दूसरी- गाजा की हुकूमत किसी तीसरी ताकत या संगठन को सौंपनी होगी। दोनों ही संगठनों ने यह मांग खारिज कर दी।

न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ से बातचीत में हमास के एक नेता ने कहा- इजिप्ट वाले हमारे भाई हैं, लेकिन उनकी दोनों बातें नहीं मानी जा सकतीं। सबसे पहले तो इजराइली हमले बंद होने चाहिए। इसके बाद कोई बातचीत हो सकेगी। इसमें बंधकों की रिहाई भी शामिल होगी। इस बातचीत में कतर भी शामिल था।

गाजा के स्कूल से हथियार बरामद

इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने सोमवार को गाजा सिटी के दाराज और तुफा इलाकों में रेड की। इस दौरान एक स्कूल से घातक हथियार और फिदायीन हमलों में इस्तेमाल होने वाली जैकेट्स बरामद की गईं।

एक इजराइली अफसर ने कहा- हमास के एक आतंकी ने पूछताछ में हमें इस स्कूल के बारे में बताया था। हालांकि, जब हमारी टीम ने वहां छापा मारा तो न सिर्फ हथियार और सुसाइड जैकेट्स मिले, बल्कि कई आतंकी भी गिरफ्तार किए गए। ये सभी लोग स्कूल और बाजू के एक कॉम्पलेक्स में छिपे थे। इजराइली सेना का मानना है कि नॉर्थ गाजा के दाराज-तुफा में हमास की जो बटालियन मौजूद है, वो इस इलाके में मौजूद आतंकी संगठन का आखिरी दस्ता है।

रेड में सैकड़ों बंदूक, हैंड ग्रेनेड और 15 फिदायीन जैकेट्स बरामद हुईं। इजराइली सेन ने इसका वीडियो और फोटो भी जारी किए हैं। कुछ दिन पहले इजराइली सेना पर इसी स्कूल से मिसाइल दागी गई थी। इसमें दो इजराइली सैनिक मारे गए थे।

जंग जल्द खत्म नहीं हो सकती

नेतन्याहू ने सोमवार को गाजा का दौरा किया। यहां वो मोर्चे पर तैनात सैनिकों से मिले। तेल अवीव लौटने के बाद उन्होंने पार्टी सांसदों से बातचीत की। कहा- हम रुकने वाले नहीं हैं। इजराइल इस बार जंग को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेगा। आने वाले दिनों में यह जंग और तेज होगी।

एक सवाल के जवाब में इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- मैं इजराइली नागरिकों से अपील करता हूं कि वो हिम्मत और हौसले से काम लें। यही वक्त है जब हमें हर मामले में एकता दिखानी है। मैंने अपने रिजर्व सैनिकों से मुलाकात की है। उनके हौसले बुलंद हैं। आज हर कोई मुझसे सिर्फ एक सवाल कर रहा है कि जंग कब तक चलेगी। मै साफ कहना चाहता हूं कि सब्र रखिए और हमें अपने टारगेट हासिल करने दीजिए।

एक सवाल के जवाब में इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- मैं अमेरिका का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। उन्होंने हमारे हालात को बहुत गंभीरता से समझा है और मुश्किल वक्त में हम उनसे यही उम्मीद कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.