Select Date:

नेतन्याहू : सीजफायर के लिए हजारों आतंकी नहीं छोड़ेंगे हमारी सेना गाजा से नहीं लौटेगी

Updated on 31-01-2024 01:09 PM

इजराइल और हमास की जंग में अब अमेरिका और इजराइल ही आमने-सामने नजर आ रहे हैं। मंगलवार रात दो बयान सामने आए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- हमारी फौज गाजा नहीं छोड़ेगी और सीजफायर के लिए हजारों हमास आतंकी रिहा नहीं किए जाएंगे।

दूसरी तरफ, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा- पेरिस में अच्छी बातचीत हुई है। अब जल्द सीजफायर की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, हमास ने ब्लिंकन के बयान को खारिज कर दिया।

मिलिट्री एकेडमी पहुंचे नेतन्याहू

नेतन्याहू ने प्री-मिलिट्री एकेडमी में स्टूडेंट्स से कहा- आप रोज रिपोर्ट्स देख रहे होंगे कि होस्टेज डील होने वाली है, सीजफायर होने वाला है। जब जंग होती है तो इस तरह की बातें भी होती हैं। मैं यहां साफ-साफ बात करना चाहता हूं। दुनिया को एक चीज समझ लेनी चाहिए कि इजराइल किसी भी सूरत में हमास के हजारों आतंकियों को रिहा नहीं करेगा।

इजराइली प्रधानमंत्री ने आगे कहा- हमारी सेना गाजा नहीं छोड़ेगी और न ही अब किसी को रिहा किया जाएगा। इनमें से कुछ नहीं होने वाला। अगर अब यह जंग रोकनी है तो सिर्फ एक तरीका है। इजराइल को पूरी जीत चाहिए। हमास के आतंकियों का सफाया किया जाएगा।\

ब्लिंकन का बयान कुछ और

दूसरी तरफ, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन सीजफायर और होस्टेज डील की उम्मीद जता रहे हैं। वॉशिंगटन में उन्होंने कहा- पेरिस में अच्छी बातचीत हुई है। इसमें हमारे CIA डायरेक्टर, कतर, इजिप्ट और इजराइल के अफसर शामिल थे। हम उम्मीद करते हैं कि चीजें जल्द बेहतर हो जाएंगी। अब फैसला हमास को करना है कि वो क्या चाहता है। हमने उसे अच्छा प्रपोजल दिया है।

ब्लिंकन ने कहा- मैंने खुद कतर और बाकी देशों से लंबी बातचीत की है। उम्मीद करते हैं कि कई चीजें बिल्कुल साफ हो चुकी हैं। हमास को अगर अमन चाहिए तो उसे भी सही कदम उठाने होंगे।

हालांकि, ब्लिंकन के बयान के कुछ देर बाद हमास का बयान भी आ गया। उसने कहा- हमारी पहली शर्त है कि कम्प्लीट सीजफायर होना चाहिए। टेम्परेरी सीजफायर का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा जो बातें हैं, वो वक्त आने पर बताई जाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.