मोदी जैसा पीएम नहीं देखा... यूएई पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री की पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने की जमकर तारीफ, अपनों को फटकारा
Updated on
14-02-2024 01:18 PM
अबु धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। अबू धाबी में मंदिर के उद्घाटन के अलावा कई अहम कार्यक्रमों में नरेंद्र मोदी यहां शामिल होंगे। मंगलवार शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़े कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और यूएई-भारत के रिश्तों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अबू धाबी में हुए स्वागत और उनके भाषण पर कारोबारी और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट साजिद तरार पर प्रतिक्रिया दी है। पाक मूल के अमेरिकी तरार ने कहा है कि वह इस तरह की चीजें पहली बार देख रहे हैं।
साजिद तरार ने कहा, दूसरे देशों में जाकर अपनी कम्युनिटी से बात करना नई बात नहीं है। कई नेता पहले भी ऐसा करते रहे हैं लेकिन इस तरह से अपनी कम्युनिटी को प्रमोट नहीं किया गया। जो भारत के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, वो मैं पहली बार देख रहा हूं। उन्होंने वहां भारत के रुपे के यूएई के घरेलू भुगतान कार्ड विकसित करने में मदद की बात की। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों की बात की। उन्होंने मंच से कहा कि मंदिर के लिए सिर्फ एक बार यूएई के किंग से पूछा और उनको फौरन जगह दी गई। अब वो एक बड़े मंदिर का उद्घाटन वहां करेंगे तो ये दोनों देशों के रिश्ते को दिखाता है। इतना ही नहीं जिस तरह से उन्होंने अपने तीसरे टर्म की बात की, वो एक तरह से उन्होंने इलेक्शन कैंपेन का काम भी कर लिया है।
पाकिस्तानी नेता ऐसी पहचान बनाने में नाकाम
साजिद तरार ने कहा कि आजादी के बाद पहले पीएम नेहरु ने भारत की विदेश नीति तय की और दुनियाभर में उसको माना भी गया। उनके बाद दूसरे नेताओं ने इसे खत्म ना करके आगे बढ़ाया और इसी का नतीजा है कि आज भारत अरब देश हों या यूरोप, सब जगह उसकी एक पहचान है। वह रूस और अमेरिका दोनों से डील कर रहा है लेकिन पाकिस्तान विदेश नीति के मामले में फेल है। उसके पास कोई ऐसा नेता नहीं है, जो अपनी एक पकड़ या पहचान दुनिया में रखता हो। नरेंद्र मोदी अबूधाबी में बुधवार कोअबू मुरीखाह में स्थित बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मंदिर का निर्माण करीब 27 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। इस मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी थी। यूएई के दुबई में पहले से कई मंदिर हैं लेकिन यह अबू धाबी का पहला मंदिर होगा। बीएपीएस मंदिर यूएई का सबसे बड़ा मंदिर होगा। पीएम मोदी ने कहा है कि बीएपीएस मंदिर का निर्माण यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद के सहयोग के बिना संभव नहीं था। पीएम ने कहा कि उन्होंने बहुत विश्वास और प्रेम के साथ पहले आग्रह में ही मंदिर के लिए जमीन दे दी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…