इस देश में फैल रही नई डरावनी बीमारी, लकवे में बदल जाती है पैरों की झुनझुनी, लगानी पड़ी हेल्थ इमरजेंसी
Updated on
11-07-2023 01:10 PM
लीमा : दक्षिणी अमेरिकी राज्य पेरू ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barre syndrome) का पता चलने के बाद हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है। यह आपातकाल 90 दिनों तक रहेगा क्योंकि अधिकारी मामलों में 'असामान्य वृद्धि' से जूझ रहे हैं। मर्कोप्रेस न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2023 से देशभर में 182 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 147 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, 31 अभी भर्ती हैं और चार की मौत हो गई है। जीबीएस एक दुर्लभ डिसऑर्डर है जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है जिससे यह शरीर की नसों पर हमला करता है।
जीबीएस से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और गंभीर मामलों में यह लकवा या मौत का कारण भी बन सकता है। स्वास्थ्य मंत्री सीज़र वास्क्यूज़ के अनुरोध के बाद देश में स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मामलों में वृद्धि का मतलब 'एंटीबॉडीज की कमी' हो सकता है। शनिवार को प्रकाशित अपने आधिकारिक बयान में, पेरू सरकार ने कहा कि 23 जून तक 103 मामले दर्ज किए गए थे।
पैरों में कमजोरी, झुनझुनी है लक्षण
पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट के आदेश में यह भी कहा गया है कि मरीजों की देखभाल में सुधार, मामलों की संख्या पर नियंत्रण हासिल करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए लगभग 3.27 मिलियन डॉलर आवंटित किए जाएंगे। जीबीएस एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और एक ऑटोइम्यून बीमारी है। बीमारी का पहला लक्षण आपके हाथों और पैरों में कमजोरी और झुनझुनी है। इस बीमारी का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है।
बीमारी का नहीं है कोई इलाज
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के अनुसार, जीबीएस अक्सर आपके पैरों में झुनझुनी और कमजोरी से शुरू होता है और आपके ऊपरी शरीर और बाहों तक फैल जाता है। कुछ लोगों को सबसे पहले लक्षण बांहों या चेहरे पर दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे जीबीएस बढ़ता है, मांसपेशियों की कमजोरी लकवे में बदल सकती है। फिलहाल इस सिंड्रोम का कोई इलाज अभी तक विकसित नहीं हुआ है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…