नए हथियार, सैनिक भारतीय सीमा पर तैनात चीनी सेना को तेजी से बनाएं आधुनिक, जिनपिंग का आदेश, बढ़ेगा तनाव?
Updated on
31-07-2023 01:50 PM
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थिएटर कमांड की समीक्षा की है। पीएलए के इसी पश्चिमी थिएटर कमांड के पास भारत, मध्य एशिया और अफगानिस्तान की जिम्मेदारी है। इस समीक्षा के बाद शी जिनपिंग ने सशस्त्र बलों को तेजी से आधुनिक बनाने की जरूरत पर बल दिया। शी जिनपिंग सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के चेयरमैन हैं जो चीन की तीनों ही सेनाओं की सर्वोच्च संस्था है। शी जिनपिंग ने 1 अगस्त को चीन के सेना दिवस से ठीक पहले पश्चिमी थिएटर कमांड की यह समीक्षा की है। चीनी राष्ट्रपति के इस निर्देश से भारत के साथ और तनाव बढ़ सकता है। अभी दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात हैं।
शी जिनपिंग ने सभी वायु सैनिकों और अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी और उसके लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके प्रति प्रतिबद्ध रहना जरूरी है। चीन के राष्ट्रपति ने पश्चिमी थिएटर कमांड से जोर देकर कहा कि सैन्य तैयारियों को बढ़ाया जाए और एयर डिफेंस को नियमित तौर पर करके सैन्य तैयारी को बढ़ाया जाए। साथ ही हवाई सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। शी ने कहा कि लड़ाकू सेना के अंदर तेजी से नए हथियार और सैनिकों को शामिल किया जाए।
चीनी सैनिक वास्तविक युद्ध की लें ट्रेनिंग: जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि नए हथियारों और सैनिकों को वर्तमान युद्धक सिस्टम में एकीकृत किया जाए। शी जिनपिंग ने वास्तविक युद्धक स्थितियों के तहत लगातार ट्रेनिंग देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को सशस्त्र बलों के ऊपर वैचारिक, राजनीतिक और संगठन के मामलों में नेतृत्व को बनाए रखा जाए। जिनपिंग ने पार्टी के व्यवहार को सुधारने और पार्टी के अनुशासन को कड़ाई से लागू करने के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस समीक्षा के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
बता दें कि चीन ने भारत से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मिसाइलों से लेकर घातक फाइटर जेट तक की तैनाती की है। गलवान हिंसा के बाद चीन बड़े पैमाने पर अपने एयरफोर्स बेस को आधुनिक बनाने में जुट गया है। चीन ने लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कई नए रेडॉर लगाए हैं। चीन ने अपने घातक फाइटर जेट, बॉम्बर और हमलावर ड्रोन को भारतीय सीमा के पास तैनात किया है। इसके अलावा नए पुल और रोड बनाई जा रही है। चीन की कोशिश तेजी से अपनी सेना को भारतीय सीमा के पास तैनात करना है। चीन ने होटान, नागरी गुंसा और ल्हासा में अपने हवाई ठिकाने का विस्तार किया है। होटान लेह से मात्र 400 किमी की दूरी पर है। चीन ने रूस से खरीदे एस-400 डिफेंस सिस्टम को भी तैनात किया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…