Select Date:

न्यूयॉर्क सिटी के रूजवेल्ट आईलैंड्स पर धमाकों की खबर ब्रिटिश अखबार का दावा- तीन ब्लास्ट के बाद झटके लगे

Updated on 03-01-2024 02:38 PM

अमेरिका में मैनहटन एरिया के रूजवेल्ट आईलैंड्स से तीन धमाकों की खबर आ रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द डेली मेल’ के मुताबिक- तीन धमाकों के बाद इस इलाके में झटके भी महसूस हुए। पुलिस मौके पर मौजूद है। फायर डिपार्टमेंट को यहां से कुछ धमाकों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। अब तक दोनों ही डिपार्टमेंट्स ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें तीन धमाकों और इसके बाद बिल्डिंग हिलने जैसा महसूस हुआ।

हल्के धमाके थे
सोशल मीडिया पोस्ट में एक स्थानीय नागरिक ने कहा- यह धमाके काफी हल्के थे। ये रूजवेल्ट आईलैंड और क्वींस इलाके में सुने गए। इनकी असली वजह जानने के लिए फायर डिपार्टमेंट और पुलिस जांच कर रहे हैं। कुछ घरों में बिजली भी नहीं है। किसी के घायल होने के खबर नहीं है और न ही किसी प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाकों की आवाज से उनकी नींद खुली। घर हिलता सा महसूस हुआ। हम इस घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

शुरुआती तौर पर लगता है कि लोकल एरिया में केबल कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट हुआ हो और मुमकिन है कि इनकी वजह से ही धमाके हुए हों। बिजली गुल होने का भी यही कारण हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.