Select Date:

अगले साल लोकसभा चुनाव... क्‍या जेटली का दांव चलेंगी निर्मला सीतारमण?

Updated on 25-01-2023 05:41 PM
नई दिल्‍ली: बजट कभी राजनीति से अछूता नहीं रहा है। चुनाव से पहले हमेशा लोकलुभावन बजट की अपेक्षा की जाती है। इस साल कई राज्‍यों में विधानसभा चुनाव हैं। फिर अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का आगामी बजट कैसा हो सकता है। इसमें आम आदमी पर फोकस रहने के आसार हैं। तमाम तरह के पॉलिसी डिसीजन के जरिये सरकार की उन्‍हें सीधे लाभ पहुंचाने की कोशिश होगी। 2018-19 के केंद्रीय बजट को याद कीज‍िए। 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्‍यान में रखकर तत्‍कालीन वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने ग्रामीण केंद्रित बजट पेश किया था। जेटली का विजन बिल्‍कुल साफ था। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पांव गांवों में मजबूत करना चाहते थे। लिहाजा, उन्‍होंने कृषि और ग्रामीण इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके लिए बजट में भारी भरकम प्रावधान किया गया था। 2014 के आम चुनाव से पहले तत्‍कालीन व‍ित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने भी यूपीए सरकार का अंतिम पूर्ण बजट पेश करते हुए यही दांव चला था। उन्‍होंने तब टैक्‍स छूट का दायरा बढ़ाया था। इसके जरिये 5 लाख रुपये से कम आय वालों को बड़ी राहत दी गई थी। निर्मला सीतामरण 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट बजट पेश करेंगी। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि सीतारमण जेटली और चिदंबरम का दांव चलेंगी या उन्‍होंने अपने तरकश में कोई और तीर रखा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.