बनारस, प्रयागराज समेत यूपी के 8 स्थानों पर NIA का छापा, अर्बन नक्सल मामले में चल रही है कार्रवाई
Updated on
05-09-2023 01:46 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के आठ स्थानों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का छापा पड़ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, माओवादी कनेक्शन के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। आजमगढ़ के खिरलियागंज इलाके में पिछले दिनों किसी प्रकार का आंदोलन चलाया गया था। इसमें माओवादी कनेक्शन सामने आ रहा है। एनआईए ने एक साथ वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया समेत अन्य इलाकों में छापे मारे। केंद्रीय जांच एजेंसी इस छापेमारी में माओवादी संपर्कों को तलाशने में जुटी है। दिल्ली से आई एनआईए की टीम की ओर से छापा मारा जा रहा है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। उनके केवल कार्रवाई की सूचना दी गई है।
वाराणसी में सुबह में एनआईए की टीम का छापा पड़ा। बीएचयू की छात्रा के आवास सह भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय पर एनआईए की टीम ने छापा मारा। भगत सिंह छात्र मोर्चा की सदस्य और बीएचयू की छात्रा आकांक्षा आनंद से एनआईए की पूछताछ की बात सामने आ रही है। महमनपुरी स्थित कार्यालय में आकांक्षा के साथ-साथ सीमा आजाद, विश्वजीत आजाद और एक अन्य सदस्य की पूछताछ की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि एनआईए इन लोगों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, वाराणसी पुलिस ने इस संबंध में अब तक इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं होने की बात कर रही है।
सीमा आजाद के बारे में जानकारी मिल रही है कि वे दस्तक पत्रिका की संपादक हैं। उनके लेखिका, पत्रकार और मानव अधिकार कार्यकर्ता के तौर पर भी जाना जाता है। यूपी के अलावा झारखंड में भी छापेमारी की बात कही जा रही है। सीमा आजाद के पार्टनर वकील विश्वविजय के यहां भी छापेमारी की बात सामने आ रही है। इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर माहौल गरमाने लगा है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…