लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर धड़ाम से गिरे निक जोनस, नाराज फैंस ने सेफ्टी पर उठाए सवाल
Updated on
17-08-2023 02:43 PM
प्रियंका चोपड़ा के पति एक्टर-सिंगर निक जोनस हाल ही न्यू यॉर्क स्थित येंकी स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान वह धड़ाम से नीचे गिर पड़े। हालांकि निक जोनस ने फुर्ती दिखाई, और तुरंत ही खड़े होकर भाइयों के साथ परफॉर्म करने लगे। निक जोनस का एक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिस पर फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वो Nick Jonas के स्पिरिट की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने शो को खराब नहीं होने दिया। हालांकि कुछ ऐसे यूजर्स भी थे, जिन्होंने निक जोनस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
निक जोनस के फैंस नाराज, उठाए सवाल
मालूम हो कि निक जोनस इस वक्त दोनों भाइयों के साथ टूर पर हैं, और जगह-जगह जाकर लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त निक जोनस भाइयों के साथ न्यू यॉर्क में परफॉर्म कर रहे थे। निक के गिरने का वीडियो देख फैंस हैरान रह गए। उन्होंने स्टेज के डिजाइन पर सवाल उठाया और पूछा कि आखिर कैसे स्टेज के बीच में गड्ढा कैसे छोड़ा जा सकता है?
प्रियंका चोपड़ा भी थीं मौजूद
इस कॉन्सर्ट में निक जोनस की वाइफ प्रियंका चोपड़ा और उनके पैरेंट्स भी मौजूद थे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी दामाद की परफॉर्मेंस देखने पहुंची थीं।
कॉन्सर्ट के बाद इस अंदाज में दिखे निक-प्रियंका
इवेंट से कई और वीडियो क्लिप सामने आए हैं, जिनमें प्रियंका कभी बैकस्टेज जाते हुए तो कभी निक जोनस को किस करते और गले लगाते नजर आ रही हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद निक जोनस, प्रियंका का हाथ पकड़कर स्टेडियम से बाहर निकले। उन्होंने स्माइल करते हुए और हाथ हिलाते हुए सब फैंस का आभार जताया।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…