सबसे बड़ी वॉर फिल्म के लिए निधि दत्ता ने की है 2 साल रिसर्च, VFX नहीं असल लोकेशन पर होगी शूटिंग
Updated on
13-06-2024 06:27 PM
'संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं... तो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है... कि घर कब आओगे।' 27 साल बीत चुके हैं, फिर भी यह एक ऐसा गाना है, जो आज भी हर हिंदुस्तानी को भावनाओं से भर देता है। गुरुवार, 13 जून की सुबह सनी देओल ने जैसे ही फिल्म 'बॉर्डर 2' की घोषणा की, एक बार फिर से पुरानी यादें ताजा हो गईं। साल 1997 में जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी 'बॉर्डर' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तब 65.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब 'बॉर्डर 2' आ रही है और मेकर्स उसी सफलता को दोहराने की तैयारी में हैं। इस बार फिल्म का डायरेक्शन 'केसरी' फेम अनुराग सिंह कर रहे हैं। जबकि जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने मेकिंग की कमान थामी है।
'गदर 2' की सुपर सक्सेस के बाद से ही 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला था। एक फिल्म के तौर पर 'गदर 2' भले ही कमजोर थी, लेकिन इसने देश के रग-रग में बह रहे नॉस्टेल्जिया को जगाया, नतीजा फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी। अब कुछ ऐसी ही कवायद 'बॉर्डर 2' के लिए हो रही है।
'बॉर्डर 2' की कास्ट
साल 1997 में रिलीज 'बॉर्डर' में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, राखी गुलजार, तब्बू, पूजा भट्ट, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज थे। मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की कास्ट को लेकर फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन चर्चा है कि इस बार सनी देओल के साथ पर्दे पर आयुष्मान खुराना भी वर्दी में नजर आएंगे।
कब शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग
पहले से ही यह चर्चा थी कि इस बार जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ही फिल्म की निर्माता और लेखिका के रूप में कमान संभालेंगी। 'बॉर्डर 2' की घोषणा करते हुए बताया गया है कि इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृषण कुमार के साथ जेपी दत्ता और निधि दत्ता पोड्यूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग जून 2024 के आखिर में शुरू हो जाएगी और जुलाई के पहले हफ्ते में इसका पहला शेड्यूल पूरा कर लिया जाएगा।
'बॉर्डर 2' को सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनाना चाहती हैं निधि दत्ता
जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ही अब पिता की फिल्ममेकिंग का सारा कारोबार संभालती हैं। वह लंबे समय से 'बॉर्डर 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। निधि इस सीक्वल फिल्म को मास्टरपीस बनाना चाहती हैं। यह वाजिब भी है, क्योंकि साल 1997 में रिलीज 'बॉर्डर' एक आइकॉनिक फिल्म है। ऐसे में निधि की तैयारी सीक्वल के तौर पर देश की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनाना है। इसके लिए वह दो साल से अधिक समय से रिसर्च कर रही हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…