नाइजीरियाई सेना ने गलती से अपनों पर किया ड्रोन हमला, 85 लोगों की मौत, भड़के राष्ट्रपति
Updated on
06-12-2023 01:38 PM
अबुजा: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी पश्चिमी इलाके में एक धार्मिक सभा पर सेना द्वारा "गलती से किए गए" ड्रोन हमले में कम से कम 85 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मंगलवार को नाइजीरिया के संघर्ष क्षेत्रों में गलती के चलते होने वाली इस नवीनतम घटना की जांच का आदेश दिया। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने एक बयान में कहा, ''अब तक 85 शवों को दफनाया जा चुका है और तलाश अभी भी जारी है। मरने वालों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। कम से कम 66 लोग घायल हुए हैं।'
लागोस से संचालित सुरक्षा कंपनी एसबीएम इंटेलिजेंस के अनुसार, देश के उत्तरी क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा संकट के बीच सशस्त्र समूहों को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा किए जाने वाले हवाई हमलों में 2017 से लेकर अब तक लगभग 400 आम नागरिक मारे गए हैं। सरकार और सुरक्षाबलों के अनुसार, कादुना राज्य के तुदुन गांव में रविवार की रात लोग तब मारे गए, जब वे आतंकवादियों और दस्युओं को निशाना बनाने के लिए सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमले की चपेट में आ गए। हमले की चपेट में आए लोग एक धार्मिक सभा कर रहे थे।
नाइजीरिया के पूर्व उपराष्ट्रपति और इस साल के चुनाव में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के मुख्य उम्मीदवार अतीकू अबुबकर ने कहा, ''देश में गलती से होने वाले हवाई हमलों की घटनाएं चिंताजनक हैं।'' नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने शांति बरतने की भी अपील की है। बताया जा रहा है कि ये लोग पैगंबर के जन्मदिन की याद में छुट्टी मना रहे थे। बताया जा रहा है कि नाइजीरियाई सेना आतंकियों और डाकुओं को निशाना बना रही थी और गलती से उसने इन लोगों पर हमला कर दिया।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…