Select Date:

चीन के मामले में सरदार पटेल की नीतियों पर अमल जयशंकर बोले- बीजिंग पर नेहरू की पॉलिसी हकीकत से परे थी

Updated on 03-01-2024 02:37 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन को लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीति हकीकत से अलग थी। जयशंकर के मुताबिक- नरेंद्र मोदी की सरकार चीन के मामले में सरदार पटेल के रास्ते पर चल रही है।

न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ को दिए इंटरव्यू में फॉरेन मिनिस्टर ने कहा- चीन को लेकर सरदार पटेल की पॉलिसी बहुत सोच विचार के बाद तैयार हुई थी और यह भारत के हित के अलावा दुनिया के हालात को देखकर तय की गई थी।

पटेल और नेहरू की नीतियों में फर्क

जयशंकर ने कहा- नेहरू के दौर में चीन को लेकर जो नीति थी, वो हकीकत से दूर थी। वो चीन के साथ आईडियल फ्रेंडशिप चाहते थे। वहीं, सरदार पटेल इस मामले में सच्चाई पसंद थे और ऐसी पॉलिसी पर चलते थे, जो न सिर्फ भारत के हित में हो बल्कि दुनिया के हालात के हिसाब से भी सही हो। दोनों नेताओं की बुनियादी सोच में यही फर्क था।

विदेश मंत्री के मुताबिक- मोदी सरकार नेहरू के बजाए पटेल की सोच के हिसाब से चल रही है, क्योंकि हमें हकीकत का सामना करना है और यही अप्रोच हमें आगे ले जाती है। पटेल और नेहरू की सोच में बुनियादी फर्क भी यही था।

जयशंकर ने आगे कहा- ताली दोनों हाथ से बजती है। अगर आप 75 साल या इससे ज्यादा वक्त की हमारी फॉरेन पॉलिसी पर नजर दौड़ाएं तो हकीकत और रूमानियत में फर्क साफ दिखता है। आदर्शवाद और हकीकत का अंतर दिखता है। और ये पहले दिन से शुरू हो गया था। चीन को लेकर नेहरू और पटेल के विचारों में फर्क था।

UN सिक्योरिटी काउंसिल का मामला

एक सवाल के जवाब में फॉरेन मिनिस्टर ने कहा- हमको UN सिक्योरिटी काउंसिल की सीट का मामला मिसाल के तौर पर देखना चाहिए। मैं ये नहीं कहता कि हमें ये सीट मिलनी ही चाहिए, क्योंकि ये अलग मुद्दा है। लेकिन, क्या ये सच नहीं है कि हमने अपने हाथों से चीन को पहला मौका दिया? उसे वहां सीट दिलाई। हालांकि, आज इस पर टिप्पणी करना अजीब लगता है।

नेहरू की लीडरशिप के शुरुआती दिनों में भारत-चीन के रिश्तों में गर्मजोशी और सहयोग रहा। लेकिन, 1962 की जंग ने हमें नींद से जगा दिया। यही वो वक्त था जब भारत ने चीन नीति पर नए सिरे से विचार शुरू किया। अब देखिए चीन ने हमारी वजह से UN सिक्योरिटी काउंसिल में सीट हासिल कर ली और अब हम इसके लिए कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- भारत और चीन के रिश्ते तभी बेहतर हो सकते हैं जब हम तीन बुनियादी चीजों पर काम करें। ये हैं- आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और दोनों देशों के हित।

क्या हुआ था गलवान घाटी में

अप्रैल-मई 2020 में चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में एक्सरसाइज के बहाने सैनिकों को जमा किया था। इसके बाद कई जगह पर घुसपैठ की घटनाएं हुई थीं। भारत सरकार ने भी इस इलाके में चीन के बराबर संख्या में सैनिक तैनात कर दिए थे। हालात इतने खराब हो गए कि 4 दशक से ज्यादा वक्त बाद LAC पर गोलियां चलीं। इसी दौरान गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। चीन के सैनिकों ने रात के समय कांटेदार तारों से लिपटे रॉड और डंडों से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था।

गलवान घाटी संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। भारत सरकार ने इसकी औपचारिक जानकारी साझा की थी। दूसरी तरफ, चीन ने कभी नहीं बताया कि उसके कितने सैनिक मारे गए थे।

पिछले साल, ऑस्ट्रेलिया की न्यूज वेबसाइट 'द क्लैक्सन' ने अपनी एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में में कहा था- पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में चीन के 38 सैनिक मारे गए थे।

इस खुलासे के कुछ दिन बाद ही अमेरिकी मैगजीन ‘द न्यूज वीक’ ने भी इस घटना पर रिपोर्ट पब्लिश की थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गलवान घाटी की उस हिंसक झड़प में चीन के 60 सैनिक मारे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.