Select Date:

निज्जर हत्या मामला, भारत की भूमिका का खुलासा करेगा कनाडा दावा- 2 आरोपी गिरफ्तार होंगे

Updated on 29-12-2023 01:16 PM

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने 2 आरोपियों की पहचान का दावा किया है। कनाडाई मीडिया ग्लोब एंड मेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ हफ्तों में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। दोनों आरोपियों पर चार्जशीट दायर होने के बाद हत्या की साजिश में भारत सरकार की भूमिका का खुलासा किया जाएगा।

ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को हुई थी। उसकी हत्या के बाद से दोनों आरोपी एक बार भी कनाडा से बाहर नहीं गए हैं।

भारत बोला- कनाडा से मिली जानकारी की जांच करेंगे
कनाडा की पुलिस पिछले कई महीनों से दोनों संदिग्धों की निगरानी कर रही है, जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं भारत सरकार ने कहा है कि निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने जो जानकारी साझा की है, उसकी जांच की जाएगी।

दरअसल, 18 सितंबर को कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया। भारत ने शुरुआत से ही कनाडा के आरोपों को खारिज किया है।

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने मामले में कनाडाई सरकार से आरोप और पुख्ता जानकारी देने की मांग की थी। मंत्रालय ने कहा था कि वो जानकारी के आधार पर जांच करने के लिए तैयार है। ट्रूडो अब तक कई मंचों पर अपने आरोपों को दोहरा चुके हैं।

ट्रूडो ने निज्जर मामले में कई बार दोहराए आरोप
UN जनरल असेंबली के सेशन के लिए जब कनाडाई प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क पहुंचे थे, तब भी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था- हम भारत सरकार से निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग की मांग करते हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

कनाडा में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर संजय वर्मा ने न्यूज चैनल CTV न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था- निज्जर की हत्या की जांच हुए बिना ही भारत को दोषी ठहरा दिया गया। इन सबके बाद भारत से जांच में सहयोग करने को कहा गया।

इस बीच अमेरिका ने भी भारत के एजेंट पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में 29 नवंबर को न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई थी। इसमें भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप है। इसमें लिखा है- भारत के एक पूर्व CRPF अफसर ने उसे पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था।

भारत ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। दूसरी तरफ, चेक रिपब्लिक की जेल में बंद आरोपी निखिल गुप्ता को कॉन्सुलर मदद दी जा रही है।

18 जून 2023 को हुई थी निज्जर की हत्या
18 जून 2023 की शाम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग में खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। निज्जर की मौके पर ही मौत हो गई। निज्जर को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था और इस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.