Select Date:

निमिषा प्रिया की मां को यमन जाने की इजाजत ब्लड मनी सैटलमेंट करके बेटी की जान बचाने की कोशिश करेंगी

Updated on 13-12-2023 02:21 PM

हत्या के आरोप में यमन की जेल में बंद निमिषा प्रिया की मां को दिल्ली हाई कोर्ट ने यमन जाने की इजाजत दे दी है।

अब निमिषा की मां उसे बचाने के लिए वहां जाकर ब्लड मनी सैटलमेंट करेंगी। यानी बेटी की जान बचाने के लिए मां मारे गए शख्स के परिवार को मुआवजा देकर मामले को सुलझाने और निमिषा की सजा माफ करवाने की कोशिश करेंगी।

कई इस्लामी देशों में यह कानून है कि मारे गए (हत्या के जरिए) शख्स का परिवार दोषी के परिवार से पैसा लेकर माफी दे सकता है। इसे ही ब्लड मनी कहा जाता है। अगर दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है तो इसकी जानकारी वहां की अदालत को एफिडेविट के जरिए देनी होती है। इसके बाद कोर्ट दोषी की सजा माफ करते हुए उसकी रिहाई का आदेश देता है।

7 साल से जेल में कैद भारतीय महिला
भारतीय नर्स निमिषा प्रिया 7 साल से यमन जेल में कैद है। वह केरल की रहने वाली हैं। निमिषा ने यमन में अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या की थी। 2017 में उन्हें तलाल अब्दो मेहदी नाम के शख्स को कथित रूप से बेहोशी का इंजेक्शन देकर मारने का दोषी पाया गया था। कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर की गई, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद से निमिषा की मां यमन जाकर उसे बचाने की कोशिशों में लगी गईं।

विदेश मंत्रालय ने कहा था- यमन जाना खतरनाक
निमिषा की मां ने नवंबर में दिल्ली हाई कोर्ट में यमन जाने के लिए अर्जी दी थी। इसके बाद कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को उनकी यात्रा पर विचार करने का निर्देश दिया था। 2 दिसंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सुरक्षा के लिहाज से यमन जाना ठीक नहीं है, क्योंकि फिलहाल वहां भारतीय राजनयिक उपस्थित नहीं हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा था- यमन में सिविल वॉर के कारण भारतीय दूतावास को जिबूती में शिफ्ट किया गया है। साथ ही राजधानी सना में बनी नई व्यवस्था के साथ हमारे कोई औपचारिक संबंध नहीं हैं। इसलिए वहां हमारा डिप्लोमैटिक प्रेजेंस नहीं है। ऐसे में हम चिंतित हैं कि आपकी (मां) देखभाल और सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा। आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको यमन जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

इस मामले पर एक नजर

  • निमिषा करीब 12 साल पहले यमन गई थीं। उनके पति और बेटी 2014 में भारत लौट आए थे। नौकरी की वजह से निमिषा नहीं लौट सकीं थीं। दरअसल, उन्होंने यमन के नागरिक तलाल अब्दो मेहदी (मृतक) के साथ एक हॉस्पिटल शुरू किया था।
  • कुछ वक्त बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट छीनकर अपने पास रख लिया। निमिषा ने जब इसकी शिकायत यमन की अथॉरिटीज से की तो तलाल ने उन्हें बताया कि वह निमिषा का पति है। अथॉरिटीज ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है। हम दखल नहीं देंगे।
  • 25 जुलाई 2017 को निमिषा ने तलाल को बेहोशी का इंजेक्शन यह सोचकर दिया कि वह अपना पासपोर्ट हासिल कर लेंगी और भारत वापस आ जाएंगी, लेकिन तलाल की मौत हो गई।
  • निमिषा ने एक और शख्स की मदद से तलाल के शव को ठिकाने लगा दिया, लेकिन चार दिन बाद ही मामले का खुलासा हो गया और निमिषा को गिरफ्तार कर लिया गया। निमिषा को सजा-ए-मौत सुनाई गई। उनके सहयोगी को ताउम्र जेल की सजा सुनाई गई। तब से यह मामला चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.