निशा बांगरे का एमपी चुनाव लड़ने का सपना टूटा? कांग्रेस ने आमला सीट पर उतारा प्रत्याशी
Updated on
24-10-2023 12:44 PM
भोपाल: चुनाव लड़ने की इच्छुक डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे पर फैसला नहीं हो सका है। बैतूल जिले से आने वालीं बांगरे के आमला सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार 20 अक्टूबर निशा बांगरे को इस्तीफे के मामले में राज्य सरकार को आदेश दिया था। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि सोमवार 23 अक्टूबर तक निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर अपना निर्णय लें। लेकिन, सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को बैतूल की आमला सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी ने आमला सीट से मनोज मालवे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सभी सीटों पर कांग्रेस उतार चुकी है प्रत्याशी
पार्टी ने कहा, 'केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी आम चुनाव के लिए 130 आमला-एससी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मनोज मालवे की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।' इससे पहले पार्टी ने आंवला सीट को छोड़कर राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 229 सीटों के लिए नामों की घोषणा की थी।
कांग्रेस आमला से निशा बांगरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन डिप्टी कलेक्टर का नौकरी से इस्तीफा अभी तक राज्य सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। माना जा रहा कि अगर राज्य सरकार उनका मंजूर कर लेती है तो कांग्रेस पार्टी आमला में प्रत्याशी बदलने हुए निशा बांगरे को टिकट दे सकती है।
कांग्रेस ने कमल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा
कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार देर रात जारी की गई। इसमें पार्टी ने दतिया, गोटेगांव और पिछोर से उम्मीदवारों को बदल दिया है। इसके पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में कमल नाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्य विजयलक्ष्मी साधो और मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य लक्ष्मण सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…