'लापता लेडीज' की नितांशी गोयल भी फूल बनकर पहुंची मेट गाला? रेड कार्पेट से वायरल हुई फोटो का जानिए सच
Updated on
08-05-2024 02:21 PM
आलिया भट्ट ने 'मेट गाला' इवेंट में पहुंचकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उनका लुक धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लोरल साड़ी में वह एकदम अप्सरा की तरह लग रही हैं। हालांकि इस पॉप्युलर इवेंट में वह अकेली भारतीय अभिनेत्री नहीं थीं। 17 साल की एक्ट्रेस नितांशी गोयल भी पहुंची थीं। वही, नितांशी, जिन्हें आपने 'लापता लेडीज' में देखा था। हालांकि ऐसा हम नहीं, बल्कि इंटरनेट पर वायरल तस्वीर दावा कर रही है कि एक्ट्रेस ने डेब्यू किया है। मगर सच क्या है, आइए जानते हैं।
आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक फोटो पोस्ट की गई। जिसमें नितांशी गोयल 'मेट गाला' के रेड कार्पेट पर नजर आ रही थीं। और उन्होंने वही लुक कैरी कया था, जो फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आया था। वही लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और कंधे पर शॉल। वह अपने किरदार के रूप में दिखाई दीं, जिसके बाद लोगों को लगा कि उन्होंने अपने ही फिल्म के लुक में इस इवेंट में शिरकत की है।
नितांशी गोयल की वायरल फोटो का सच
नितांशी गोयल का रेड कार्पेट से फोटोशॉप्ड लुक शेयर किया गया है। वह असल में उस इवेंट में गईं ही नहीं। उन्होंने इवेंट में कोई डेब्यू नहीं किया। बल्कि आमर खान प्रोडक्शन की तरफ से शेयर की गई ये फोटो फर्जी है। जिसमें वह फूल के रोल में दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में लिखा गया, 'समय के बगीचे में हमारी फूल भी खिल रही है। नेटफ्लिक्स पर अभी देखिए लापता लेडीज।'
नितांशी गोयल को देख लोगों ने पूछे सवाल
अब इस फोटो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'वहां मत खो जाना फूल।' एक ने लिखा, 'फूल तुम पर गर्व है।' एक यूजर ने पूछा, 'क्या से असल मे ऐसा है?' एक ने हैरानी के साथ पूछा, 'मेट गाला?' एक ने लिखा, 'मेट गाला में फूल।' एक ने कहा, 'फूल तो आ गई, लेकिन जया कहां है?'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…