नितेश पांडे ने आखिरी पोस्ट में डॉगी को किया था दुलार, सुकून के पलों में डूबे थे एक्टर
Updated on
24-05-2023 08:19 PM
टेलिविजन और फिल्मों की दुनिया के फेमस कलाकार नितेश पांडे अब हमारे बीच नहीं रहे। शूटिंग सेट पर कल की रात उनके लिए आखिरी रात बन गई। नितेश पांडे इगतपुरी में शूटिंग कर रहे थे और तभी कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी जान चली गई। अब धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री से लोग सोशल मीडिया पर अपना दुख जताने लगे हैं। वैसे नितेश पांडे खुद इतने सोशल मीडिया फ्रेंडली नहीं थे। वह बहुत कम ही पोस्ट शेयर किया करते थे। इस बात का अंदाजा उनके इस आखिरी पोस्ट से लगाया जा सकता है।
नितेश पांडे का आखिरी पोस्ट 3 महीने पहले फरवरी का है। यानी 3 महीने से उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया है। नितेश ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 21 फरवरी को किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था- कोई कैप्शन नहीं, बस ऐसे ही..लंबे समय बाद।' इस वीडियो में नितेश किसी कहीं हॉलिडे पर नजर आ रहे हैं और इसमें पीछे खड़े डॉगी को दुलारते भी दिख रहे हैं। लोग अब इस पोस्ट पर उन्हें याद करते हुए कॉमेंट कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं। लोगों ने रेस्ट इन पीस लिखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
आखिरी पल में नितेश इगतपुरी में शूटिंग कर रहे थे
बताया जाता है कि जिंदगी के इस आखिरी पल में नितेश इगतपुरी में शूटिंग कर रहे थे। खबर है कि रात करीब डेढ़ बजे कार्डिएट अरेस्ट की वजह से उनकी जान चली गई। डायरेक्टर और लेखर सिद्धार्थ नागर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की खबर दी। इसके बाद एक्टर के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सुरभि तिवारी ने भी इसे कन्फर्म करते हुए उन दिनों को याद किया जब वे साथ काम करते थे।
सुरभि से थी बेहद खास बॉन्डिंग
सुरभि ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि नितेश अब नहीं रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी अपने करियर को लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन होती थी वो उनसे ही गाइडेंस लिया करती थी। बता दें कि 'एक रिश्ता साझेदारी का' में दोनों साथ नजर आए थे और इनकी बॉन्डिंग रियल लाइफ में भी काफी अच्छी थी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…