नीतीश ने महिलाओं पर दिए बयान को लेकर माफी मांगी, लेकिन सदन के अंदर तब भी बीजेपी का जमकर हंगामा
Updated on
08-11-2023 01:09 PM
पटना: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर जमकर हंगामा हुआ। सदन की शुरुआत के साथ ही बीजेपी नीतीश के खिलाफ तख्तियां लेकर खड़ी हो गईं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि ये मां जानकी की धरती है, शक्ति की भूमि को सीएम नीतीश ने लज्जित किया। नीतीश कुमार मेंटल हो चुके हैं, उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।' इसके बाद स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस पर जवाब देने के लिए कहा। लेकिन उनके जवाब के बीच भी हंगामा हुआ। विजय चौधरी ने कहा कि 'माननीय मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से अभी कहा है कि अगर कुछ ऐसी बात निकली है जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने उस वक्तव्य को भी वापस ले लिया है। हम आसन से भी अनुरोध करते हैं कि उसमें अगर कोई असंसदीय शब्द कहा गया है तो उसे सदन की प्रोसिडिंग से बाहर कर दीजिए।'
नीतीश कुमार ने कहा- आपत्ति है तो मैं माफी मांगने को तैयार
नीतीश कुमार ने कहा कि 'अगर मेरी किसी बात को लेकर आपत्ति है तो कृपा करके बैठ जाइए, मैं सफाई दे देता हूं। मैं माफी मांगने को तैयार हूं, आप बैठिए तो सही। अगर मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं। मैं खुद अपनी निंदा करता हूं। आपने लिखा है कि मुख्यमंत्री शर्म करें, तो मैं न सिर्फ अपने ऊपर शर्म कर रहा हूं, बल्कि अपनी बातों को भी वापस लेता हूं। मैं उन सारी चीजों को वापस लेता हूं। मैं महिलाओं के पक्ष में हूं, उनके हित में काम किया है।'
नीतीश के बयान के बीच भी बीजेपी का हंगामा
नीतीश कुमार के बयान के बाद भी बीजेपी के सदस्यों का हंगामा जारी हुआ। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'आपलोगों (BJP) को ऊपर से आदेश आया होगा कि मेरी निंदा की जाए। आप मेरी निंदा कीजिए, मैं आपका अभिनंदन करता हूं। राज्य के हित में हमने बड़ा काम (आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव) किया, कल आपने उसका समर्थन भी किया। हमारे कोई शब्द पर ऐतराज है तो हम उसे वापिस ले रहे हैं।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…