नीतीश सरकार लगी 'बड़े मिशन' में, नियोजित और कॉन्ट्रैक्ट वाले 4 लाख कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
Updated on
07-11-2023 01:02 PM
पटना: बिहार सरकार के अलग-अलग दफ्तरों में कॉन्ट्रैक्ट पर नियोजित कर्मियों का मानदेय और पारिश्रमिक बढाया जाएगा। नीतीश सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर नियोजित कर्मियों के मानदेय-पारिश्रमिक के निर्धारण और पुनरीक्षण का फैसला किया है। इसके लिए बकायदा विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बना दी गई है। इस कमेटी के सदस्य सचिव सभी जुड़े हुए विभागों के प्रधान सचिव या फिर सेक्रेटरी होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग के प्रधान सचिव या सेक्रेटरी भी इस कमिटी के सदस्य बनाए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से बिहार में फिलहाल कुल 4 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी काम कर रहे हैं।
जानिए क्या है सरकार का नियोजित कर्मियों पर फैसला
बिहार की नीतीश सरकार ने अपने सभी विभागों को लिखा है कि तय मानदेय आज की तिथि में सही नहीं लग रहा तो विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति के सामने इसे रखा जाए। सोमवार को इसी मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सभी विभागों के सेक्रेटरी, डीजीपी, डिविजनल कमिश्नर और जिला पदाधिकारियों को खत लिखा है। खत में नियोजित और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के मानदेय या पारिश्रमिक पुनरीक्षण के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाए जाने की खबर दी गई है। ये कमेटी दो पॉइंट पर विचार करके नए पारिश्रमिक को तय करेगी। इसमें पहला बिंदू मार्केट रेट होगा जबकि दूसरा सरकारी विभागों में समकक्ष पद के लेवल की सैलरी, महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों का जोड़ होगा।
साल 2022 में हुआ था सर्विस बुक बनाने का फैसला
बिहार में कार्यरत संविदाकर्मियों की सर्विस बुक बनाने का फैसला फिछले साल की फरवरी यानी 2022 में लिया गया था। इसमें संबंधित डिपार्टमेंट से लेकर जिले तक में तैनात संविदा कर्मियों को शामिल किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने ही इसका प्रारूप भी तय करके जारी किया था। ये सर्विस बुक हर पांच साल में अपडेट भी की जाएगी। यानी यूं समझिए कि अब ये साल 2027 में फिर से अपडेट होगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…