नीतीश-लालू और कांग्रेस के MLC ही केके पाठक से सबसे ज्यादा तबाह, शिकायत लेकर पहुंच गए राजभवन
Updated on
20-12-2023 12:44 PM
पटना: एक तरफ दिल्ली में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं के साथ इंडिया गठबंधन की बैठक कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ 15 विधानपार्षद राजभवन पहुंच गए। इनमें सर्वाधिक नीतीश-लालू और कांग्रेस के ही थे। माने जिस केके पाठक को सीएम नीतीश ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी है, उनसे सबसे ज्यादा तबाह उन्हीं की पार्टी के नेता नजर आ रहे थे। ये भी केके पाठक के खिलाफ एक्शन की गुहार लेकर राजभवन पहुंचे। इनकी मांग थी कि केके पाठक के आदेश को निरस्त कर उन्हें पद से हटाया जाए। इसके लिए बिहार विधान परिषद के 15 सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात कर पाठक की शिकायत की।
नीतीश के MLC केके पाठक से तबाह!
जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी संजय सिंह ने साफ तौर पर कहा की राज्यपाल ने हमारी बातों को सुना है और राज्यपाल से हमें उम्मीद है कि कानून सम्मत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं बिहार में स्कूल टाइम को लेकर उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि देश के किसी भी स्कूल का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 तक नहीं है। वहीं संजय सिंह ने अभी कहा कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग केके पाठक की तरफ से कई गैरसंवैधानिक निर्णय लिए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।
'मास्टर एक और क्लास पांच, कहां से होगा?'
राज्यपाल के सामने विश्वविद्यालय अध्यापक सह विधान पार्षद संजय कुमार सिंह की सैलरी रोके जाने का भी मामला लाया गया। विधानपार्षदों ने कहा कि एक शिक्षक आखिर पांच क्लास कैसे ले पाएगा। ये तो मुमकिन ही नहीं है। MLC के मुताबिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में कई विश्वविद्यालयों के लिए आदेश दिए। ये भी अलोकतांत्रिक है।
इन विधानपार्षदों ने खोला केके पाठक के खिलाफ मोर्चा
सबसे बड़ी बात ये है कि जिन विधानपार्षदों ने केके पाठक के खिलाफ राजभवन का रुख किया, उसमें सत्ताधारी महागठबंधन के MLC ही ज्यादा हैं। विधानपार्षदों में CPI के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, JDU के डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, रेखा कुमारी, वीरेन्द्र नारायण यादव, RJD के रामबली सिंह, कुमार नागेंद्र, अजय सिंह, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा, कांग्रेस के ही समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, BJP के सर्वेश कुमार सिंह, संजय पासवान, जन सुराज के सच्चिदानंद राय और अफाक अहमद के साथ निर्दलीय MLC महेश्वर सिंह राजभवन पहुंचे थे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…