मुस्लिम देशों के विरोध का कोई असर नहीं, स्वीडन में संसद के सामने जलाई गई कुरान, तनाव
Updated on
17-08-2023 01:46 PM
स्टॉकहोम: सऊदी अरब से लेकर पाकिस्तान तक भारी विरोध के बाद भी स्वीडन में कुरान जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। ताजा मामले में एक इराकी मूल के एक व्यक्ति सलवान मोमिका ने सोमवार को राजधानी स्टॉकहोम में संसद के सामने कुरान की प्रति को जला दिया। इससे पहले भी स्वीडन में कुरान को जलाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इसके विरोध में इराक, पाकिस्तान समेत दुनिया के कई मुस्लिम देशों में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। कई देश तो स्वीडन को चेतावनी तक दे चुके हैं।
खबरों के मुताबिक कुरान जलाने में मोमिका की एक अन्य व्यक्ति सलवान नाजेम ने मदद की। सलवान इराकी मूल का है। मोमिका और सलवान दोनों ही स्टॉकहोम में संसद के सामने पहुंचे और उन्होंने कुरान को जला दिया। मोमिका ने इस दौरान इस्लाम विरोधी नारे भी लगाए। हालांकि इस दौरान उन्हें स्वीडन के कई लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा जो इस भड़काऊ गतिविधि को रोकने के लिए कह रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं में से एक को अरेस्ट भी कर लिया।
स्वीडन को सता रहा अब बड़ा डर
इससे पहले गत 28 जून को भी मोमिका ने ईद उल अजहा के पहले दिन पुलिस के संरक्षण में स्टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने कुरान को जलाया था। हाल के दिनों में स्वीडन और डेनमार्क में कुरान के अपमान की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इसको लेकर मुस्लिम देशों ने बहुत कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने दोनों ही देशों की कड़ी निंदा की है। स्वीडन के खिलाफ तो इराक में बहुत ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हुआ था। स्वीडन और डेनमार्क में अभिव्यक्ति की आजादी है और इस वजह से सरकार चाहकर भी उसे रोक नहीं पा रही है।
स्वीडन और डेनमार्क दोनों ही देश कुरान जलाने के बाद हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने सहमे हुए हैं। उन्हें आतंकी हमले का डर सता रहा है। दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने तो यूरोपीय देशों के राजदूतों को तलब किया है और कुरान जलाने पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिम देशों की इस कड़ी प्रतिक्रिया के बाद भी कुरान को जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…