चाहे जितनी बड़ी सेना हो, इस्लामाबाद जीत नहीं सकता... पाकिस्तान ने बातचीत से किया इनकार तो तालिबान ने दी चेतावनी
Updated on
06-04-2024 12:51 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को लगातार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान और टीटीपी के बीच का संघर्ष अफगानिस्तान तक पहुंचने लगा है। इसी वजह से तालिबान चाहता था कि पाकिस्तान और टीटीपी के बीच बातचीत हो। लेकिन पाकिस्तान ने किसी भी तरह की शांति वार्ता से इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने पहले भी प्रयास किए थे, लेकिन वह गतिरोध के कारण पूरी नहीं हो सकी। अफगानिस्तान में जिस तरह तालिबान है उसी तरह टीटीपी भी एक इस्लामिक शासन लागू करना चाहता है।
पाकिस्तान ने तालिबान पर टीटीपी को शरण देने का आरोप लगाया है। हालांकि अफगान तालिबान इससे इनकार करता रहा है। पिछले महीने उत्तरी वजीरिस्तान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से अफगान प्रांत खोस्त और पक्तिका में हवाई हमले किए थे। इस कारण अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हुए थे। तालिबान चाहता है कि पाकिस्तान और टीटीपी के बीच बातचीत हो।
नहीं जीत सकता पाकिस्तान
संघर्ष खत्म करने का आग्रह करते हुए अफगानिस्तान के उप गृह मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान में लड़ाई उनके देश के लिए भी समस्या पैदा कर रहा है। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में युद्ध की लपटें अफगानिस्तान तक पहुंच रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस युद्ध (आतंकियों के खिलाफ) को नहीं जीत सकते। ओमारी ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी देश की सेना दस लाख या एक करोड़ है। हमारा अनुभव है कि पाकिस्तान युद्ध नहीं जीत सकता।'
क्या बोला पाकिस्तान
उन्होंने आगे कहा, 'इसी लिए हम पाकिस्तानी सरकार से पूछते हैं और अपने भाइयों (टीटीपी) को सलाह देते हैं कि वे एक साथ आएं और बातचीत करें।' अफगानिस्तान पर्दे के पीछे से टीटीपी से दो दशक लंबे संघर्ष को समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत में शामिल होने का आग्रह कर रहा है। अभी तक हुए संघर्ष में हजारों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने टीटीपी से बातचीत को इनकार किया है। इसके साथ कहा कि पाकिस्तान उम्मीद करता है कि अफगान अधिकारी आतंकी संगठनों और उनके नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…