Select Date:

कोई नहीं है टक्‍कर में! अमेरिका में 61 फीसदी वोटर्स बोले, पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को ही देंगे वोट

Updated on 12-12-2023 01:06 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। सोमवार को रॉयटर्स/इप्सोस के ओपिनियन पोल के मुताबिक ट्रंप ने साल 2024 के रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति पद के नामांकन मुकाबले में अपनी मजबूत स्थिति को बरकरार रखी है। उन्‍हें पार्टी के आधे से ज्‍यादा वोटर्स का समर्थन प्राप्त हासिल है। ट्रंप के सामने भारतीय मूल के विवेक रामास्‍वामी और निक्‍की हेली भी कमजोर साबित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने न्यूयॉर्क धोखाधड़ी मुकदमे में गवाही देने की योजना को कैंसिल कर दिया है।

बाकी ट्रंप के आसपास भी नहीं!
सर्वे के नतीजो के मुताबिक 61 फीसदी रिपब्लिकन वोटर्स ने कहा है कि वो डेमोक्रेटिक राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को चुनौती देने वाले को चुनने पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को वोट देंगे। ट्रंप को कोई भी प्रतिद्वन्द्वी उनके आसपास भी नहीं है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली को 11-11 फीसदी वोटर्स का ही समर्थन मिला है। वहीं, इंडस्‍ट्रीयलिस्‍ट विवेक रामास्वामी को बस पांच फीसदी वोट मिले हैं। जबकि न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी को दो फीसदी वोट मिले जबकि आठ फीसदी वोटर्स कोई फैसला नहीं ले सके हैं।

मामलों से कोई फर्क नहीं पड़ता
साल 2024 के अमेरिकी चुनावों के पहले मतपत्र 15 जनवरी को आयोवा के रिपब्लिकन कॉकस में डाले जाएंगे। सर्वे से साफ हो गया है कि रिपब्लिकन वोटर्स को ट्रंप पर लगे कई तरह के आपराधिक आरोपों से कोई असर नहीं पड़ता है। रिपब्लिकन वोटर्स में से एक चौथाई से भी कम ने कहा है कि उनका मानना है कि ट्रंप ने चुनावी धोखाधड़ी की या अपने समर्थकों की भीड़ को छह जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हमला करने के लिए उकसाया।

ट्रंप बोले-अब मैं गवाही नहीं दूंगा

सर्वेक्षण में इस बात के भी कुछ संकेत मिले कि ट्रंप के विरोधी रिपब्लिकन वोटर्स के बीच उनके कुछ प्रतिद्वंद्वियों स्थिति में सुधार हो रहा है। लेकिन फिर भी वो ट्रंप से बहुत पीछे हैं। यह ऑनलाइन सर्वे पांच दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया था। सर्वे से अलग ट्रंप ने कहा है कि वह अब सोमवार को न्यूयॉर्क में अपने नागरिक धोखाधड़ी मुकदमे में गवाही नहीं देंगे। नागरिक धोखाधड़ी का मामला पूर्व राष्ट्रपति के रियल एस्टेट एम्पायर, ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन को लेकर है। न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने पूर्व राष्‍ट्रपति पर 250 मिलियन डॉलर का किया है। लेटिटिया ने उन्हें व्यापार करने से रोकने की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.