ब्लड बैंक हैं पर्याप्त प्लेटलेट्स
ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो में 27 ब्लड बैंक हैं। सभी जगह पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स मौजूद हैं। इसकी नियमित तौर पर जांच भी की जा रही है। प्लेटलेट्स को लेकर अभी बहुत ज्यादा मांग नहीं आई है। ब्लड बैंक प्रभारियों को पहले से ही प्लेटलेट्स के इंतजाम करने के लिए कहा गया है।बीते 6 साल में डेंगू मरीजों के आंकडे
2023 - 289 (5 सितंबर तक)
2022- 434
2021- 667
2020- 27
2019- 40
2018- 28
