Select Date:

भारत-म्यांमार बॉर्डर सील करने के विरोध में पूर्वोत्तर राज्य : मिजोरम-नगालैंड के CM भी फैसले के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में कई संगठन

Updated on 10-02-2024 12:10 PM

देश के चार राज्यों से लगी म्यांमार सीमा सील करने के केंद्र के फैसले को लेकर पहाड़ और घाटी दो हिस्सों में बंट गए हैं। घाटी के लोग खुश हैं। वहीं, पहाड़ी विरोध में हैं। यहां तक कि मिजोरम और नगालैंड के CM भी विरोध में उतर आए हैं।

मैतेई समुदाय की संस्था कोकोमी सहित घाटी के संगठनों का कहना है कि इससे शरारती तत्वों की आवाजाही रुकेगी और सीमाएं सुरक्षित होंगी। कोकोमी प्रवक्ता खुराइजम अथौउबा ने कहा कि मणिपुर में चल रहे हिंसक संकट के मूल में म्यांमार से यहां हो रहा पलायन है।

दूसरी तरफ, मिजोरम के मुख्यमंत्री लल्दुहोमा का कहना है कि सीमा के दोनों तरफ रहने वाले मिजो-जो-चिन समुदाय को क्षेत्र में आने-जाने से नहीं रोका जा सकता। वे अंग्रेजों के समय एकतरफा तरीके से निर्धारित की गईं सीमाओं को नहीं मानते।

इस बीच नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने भी कहा कि जहां तक नगालैंड का सवाल है तो सीमा के दोनों तरफ नगा रहते हैं। केंद्र को फैसले पर अमल करने से पहले एक सर्वमान्य फॉर्मूला बनाना चाहिए।

छात्र संगठन बोला- नगा लोगों को स्वतंत्र रहने का अधिकार
इस फैसले पर नगा छात्र संगठन NSF ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत और म्यांमार सीमा के दोनों तरफ नगा लोगों का स्वतंत्र नागरिक की तरह रहने का जन्मसिद्ध अधिकार है।

NSF ने कहा कि केंद्र के इस फैसले के गंभीर संकट पैदा होंगे। UN को इस मामले में दखल देना चाहिए। मिजोरम में तमाम संगठन भी इस फैसले के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं।

कई जगहों पर लोगों के घर सीमा के दोनों तरफ
मणिपुर के सीमाई इलाकों में रहने वाले लोगों के मुताबिक, सीमाबंदी से मानवीय संकट खड़ा होगा। उनके सदियों से खून के संबंध हैं। हर सुख-दुख में आना-जाना लगा रहता है। कई स्थानों पर लोगों के घर सीमा के दोनों तरफ हैं। वहां स्पष्ट तरीके से बंटवारा नहीं है। ऐसे में व्यावहारिक दिक्कत भी पैदा होगी।

केंद्र ने 8 फरवरी को फ्री मूवमेंट रिजीम खत्म किया था
केंद्र सरकार ने गुरुवार (8 फरवरी) को भारत-म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट रिजीम (FMR) को खत्म करने की घोषणा की थी। इससे दोनों देशों के बीच बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों का आना-जाना बंद हो गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- भारत की आंतरिक सुरक्षा और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की डेमोग्राफी को बरकरार रखने के लिए यह फैसला किया गया है। 

क्या है FMR?
भारत म्यांमार के बीच 1600 किलोमीटर लंबा बॉर्डर है। 1970 में दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट का एग्रीमेंट हुआ था। इसे ही फ्री मूवमेंट रिजीम यानी FMR कहा जाता है। आखिरी बार इसे 2016 में रिन्यू किया गया था। इससे दोनों देशों के लोगों को एक दूसरे के क्षेत्र में बिना किसी डॉक्यूमेंट के जाने की इजाजत मिलती है।

म्यांमार से हजारों लोग मिजोरम पहुंचे
मार्च 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, म्यांमार से आए 31500 शरणार्थी मिजोरम में रह रहे हैं। राज्य गृह विभाग के मुताबिक, मिजोरम के सभी 11 जिलों में म्यांमार से आए लोग रहते हैं। नवंबर 2023 के दूसरे हफ्ते में म्यांमार सेना की ओर से बॉर्डर इलाकों में की गई बमबारी के बाद 5000 से अधिक लोग मिजोरम में घुसे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.