Select Date:

उत्तर कोरिया ने फिर दागी दो बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी सीधी चुनौती

Updated on 16-06-2023 07:09 PM
सियोल: दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को उसके पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कम दूरी की क्षमता वाली दो बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। इसे दक्षिण कोरिया और अमेरिका के हाल में समाप्त हुए सैन्य अभ्यास के विरोध में उसकी शस्त्र परीक्षण गतिविधियां की पुन: शुरुआत माना जा रहा है। इससे पहले मई में अपने पहले जासूसी उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में उत्तर कोरिया विफल रहा था। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम उत्तर कोरिया के राजधानी क्षेत्र से प्रक्षेपण किये जाने का पता चला है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना ने अपनी निगरानी बढ़ाई है और अमेरिका के साथ करीबी तालमेल के साथ तैयारी रख रहा है।


जापान ने मिसाइल परीक्षण की जानकारी दी

जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि उसे उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता चला है। जापान के तटरक्षक ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान तथा उत्तर प्रशांत महासागरों के बीच जलक्षेत्र में जलपोतों को आगाह किया है कि समुद्र में गिरने वाली वस्तुओं से बचें। जलपोतों या विमानों को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने किया अभ्यास


इससे पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने बृहस्पतिवार को कोरिया के अति सुरक्षा वाले सीमा क्षेत्र में गोला-बारूद के साथ बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया था। प्रक्षेपण से करीब 30 मिनट पहले उत्तर कोरिया की सेना ने जवाबी कार्रवाई का संकल्प जताया था, लेकिन इसका ब्योरा नहीं दिया था। उसने दक्षिण कोरिया की कार्रवाई को भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना कहा था। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''हमारी जवाबी कार्रवाई अपरिहार्य है।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.