उत्तर कोरिया ने फिर दिखाई अमेरिका को आंख, 'अत्यधिक बड़ी' क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और एंटीक्राफ्ट मिसाइल का किया परीक्षण
Updated on
20-04-2024 04:54 PM
सियोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने पश्चिमी तटीय क्षेत्र में एक अत्यधिक बड़े क्रूज मिसाइल मुखास्त्र और एक विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है और हाल में उसने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अपनी एक खबर में कहा कि शुक्रवार को ‘ह्वासल-1 रा-3’ रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए तैयार किए गए मुखास्त्र का ‘शक्ति परीक्षण’ किया गया साथ ही ‘प्योलजी-1-2’ विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया गया।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ द्वारा जारी की गई तस्वीरों में लॉन्चर ट्रक से कम से कम दो मिसाइलें दागी जाती दिखाई दे रही हैं। खबर में कहा गया कि शुक्रवार को किया परीक्षण देश की सैन्य विकास गतिविधियों का हिस्सा थे और इसका आसपास के हालात से कोई लेना देना नहीं है।
उत्तर कोरिया लगातार बढ़ा रहा है अपनी सैन्य ताकत
कोरियाई प्रायद्वीप पर कुछ वर्षों में काफी तनाव है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश के हथियारों के जखीरे को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयार कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस जखीरे में कुछ ऐसी मिसाइलें भी हैं जो अमेरिकी मुख्य भूमि और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम हैं। उत्तर कोरिया की तैयारियों के बीच अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का विस्तार किया है और अपनी बचाव रणनीतियों को तेज किया है।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…