अमेरिका किलर परमाणु मिसाइलें जुटा रहा उत्तर कोरिया, तानाशाह किम जोंग उन की सनक से सहमी दुनिया
Updated on
13-07-2023 02:21 PM
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया ने बुधवार को हवासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण करके एक बार फिर से अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया समेत पश्चिमी देशों को डराने की कोशिश की है। उत्तर कोरिया ने इस आईसीबीएम का परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब बुधवार को किम जोंग उन ने अमेरिका के जासूसी प्लेन को मार गिराने की धमकी दी थी। यह विमान उत्तर कोरिया के जलसीमा के पास उड़ रहा था। अमेरिका किलर हवासोंग-18 समेत कई घातक मिसाइलों का हाल के दिनों में उत्तर कोरिया ने परीक्षण किया जिससे अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और विशेषज्ञ टेंशन में आ गए हैं। उन्हें अब डर सता रहा है कि उत्तर कोरिया कहीं अमेरिका के शहरों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें तो नहीं जमा कर रहा है।
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद कहा कि हवासोंग-18 मिसाइल ने देश को शक्तिशाली रणनीतिक हमला करने का साधन दे दिया है। साथ ही परमाणु ताकत को भी बढ़त मिली है। इससे पहले मार्च महीने में उत्तर कोरिया ने हवासोंग-17 मिसाइल का परीक्षण किया था। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया उसकी रेंज 1 हजार किलोमीटर थी और यह करीब 74 मिनट तक हवा में रही।
अमेरिका तक परमाणु हमला कर सकती हैं मिसाइलें
हवासोंग-17 मिसाइल जहां लिक्विड ऊर्जा से चलती है, वहीं हवासोंग-18 सॉलिड फ्यूल से चलने वाली मिसाइल है। उत्तर कोरिया के मुताबिक हवासोंग-18 मिसाइल ज्यादा उन्नत है और इसके जरिए उत्तर कोरिया ज्यादा तेजी से लंबी दूरी तक परमाणु हमला कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सॉलिड फ्यूल से चलने वाली मिसाइल ज्यादा स्थिर होती है और लॉन्च से पहले उसे डिटेक्ट होने से बचाने के लिए आसानी से एक-जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर कोरिया अपनी सेना को अमेरिका और यूरोपीय देशों की टक्कर का बनाना चाहता है और इस दिशा में वह लगातार प्रगति कर रहा है। उत्तर कोरिया लगातार कई लॉन्च करके इस मिसाइल को और ज्यादा सटीक बना रहा है। उन्होंने कहा कि आईसीबीएम के जरिए सैद्धांतिक रूप से उत्तर कोरिया अमेरिका के किसी भी शहर को परमाणु बम से निशाना बना सकता है। हालांकि ऐसी बहुत सी अज्ञात चीजें हैं जो मिसाइल की क्षमता से जुड़ी हुई हैं। ये मिसाइलें परमाणु बम गिरा पाती हैं या नहीं। पिछले परीक्षणों में यह दिखा था कि मिसाइल 1000 किमी तक गई थी।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…