Select Date:

उत्तर कोरिया ने लॉन्च किया जासूसी सैटेलाइट, हवा में डगमगाया और फिर समुद्र में हो गया क्रैश

Updated on 31-05-2023 07:46 PM
प्योंगयांग : उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च किया था लेकिन उड़ान के दौरान एक 'दुर्घटना' के चलते यह समुद्र में क्रैश हो गया है। देश की सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल स्पेस में उत्तर कोरिया का कोई सैटेलाइट मौजूद नहीं है। सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने सैन्य जासूसी उपग्रह को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी और वह खुद इसकी लॉन्चिंग की तैयारियों की देखरेख कर रहे थे। दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसी देश की ओर से 'स्पेस लॉन्च व्हीकल' की लॉन्चिंग की जानकारी दी थी तो वहीं जापान ने अपने मिसाइल अलर्ट वॉर्निंग सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया था।


उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA ने बताया, 'उत्तर कोरियाई अंतरिक्ष अधिकारियों ने एक सैन्य जासूसी सैटेलाइट Malligyong-1 को एक नए प्रकार के कैरियर रॉकेट Chollima-1 से सोहे सैटेलाइट लॉन्चिंग ग्राउंड से 31 मई को 6:27 बजे लॉन्च किया।' एजेंसी ने कहा, 'लेकिन रॉकेट दूसरे चरण के इंजन के असामान्य रूप से शुरू होने के कारण थ्रस्ट खोने के बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'

दक्षिण कोरिया ने भी दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, 'अधिकारी सैटेलाइट लॉन्च में सामने आए गंभीर दोषों की गहन जांच करेंगे, उन पर काबू पाने के लिए तत्काल वैज्ञानिक और तकनीकी उपाय करेंगे और जल्द से जल्द दूसरा प्रक्षेपण करेंगे।' जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना ने सैटेलाइट के लॉन्च का पता लगाया था, जो जल्द ही रडार से गायब हो गया और असामान्य उड़ान के कारण समुद्र में गिर गया। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि उसने 11 जून से पहले 'सैन्य टोही उपग्रह नंबर 1' लॉन्च करने की योजना बनाई है।

बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च के लिए मिलेगा कवर

टोक्यो और सियोल ने प्रस्तावित प्रक्षेपण की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि यह प्योंगयांग को बैलिस्टिक मिसाइल टेक्नोलॉजी से जुड़े किसी भी टेस्ट से प्रतिबंधित करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन होगा। चूंकि लंबी दूरी के रॉकेट और स्पेस लॉन्चर एक ही टेक्नोलॉजी से बनाए जाते हैं, विश्लेषकों का कहना है कि सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने की क्षमता विकसित करने से प्योंगयांग को प्रतिबंधित आईसीबीएम के लॉन्च के लिए कवर मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.