Select Date:

उत्‍तर कोरिया बनाएगा सैटलाइट, किम जोंग उन की मदद करेंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, अमेरिका को बड़ा झटका

Updated on 13-09-2023 01:35 PM
मास्‍को: रूस के दौरे पर पहुंचे उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया कि उनका देश उत्‍तर कोरिया को सैटलाइट बनाने में मदद करेगा। पुतिन ने कहा कि उत्‍तर कोरिया ने रॉकेट तकनीक में बहुत गहरी रुचि दिखाई है और वे अपना स्‍पेस प्रोग्राम व‍िकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि रूस उत्‍तर कोरिया को सैटलाइट बनाने में मदद करेगा। पुतिन का यह ऐलान जहां उत्‍तर कोरिया के लिए खुशखबरी लेकर आया है, वहीं अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने देश के सुदूरवर्ती पूर्वी अमूर क्षेत्र में स्थित वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बुधवार को मुलाकात की। यह मुलाकात दर्शाती है कि अमेरिका के साथ जारी टकराव के बीच दोनों नेताओं के हित कैसे एक हो रहे हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बताया कि किम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से अत्याधुनिक सुविधाओं और भारी हथियारों से लैस ट्रेन से लाई गई लिमोजीन के जरिये वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम पहुंचे।

रूस क्‍यों पहुंचे हैं तानाशाह किम जोंग उन?


एजेंसी के मुताबिक, कॉस्मोड्रोम में मौजूद पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता का स्वागत करते हुए उनसे हाथ मिलाया और कहा कि उन्हें ''किम को देखकर बहुत खुशी हो रही है।' रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि किम ने ''व्यस्तता के बावजूद'' उन्हें रूस आने का निमंत्रण देने के लिए पुतिन का आभार जताया। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेता कॉस्मोड्रोम का निरीक्षण करने के बाद बातचीत शुरू करेंगे।

बैठक से कुछ देर पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। व‍िशेषज्ञों के मुताबिक उत्‍तर कोरिया को जहां सैटलाइट तकनीक और परमाणु हथियारों की सुरक्षा करने की तकनीक की तलाश है, वहीं यूक्रेन युद्ध में फंसे रूस को हथियारों की सख्‍त जरूरत है। उत्‍तर कोरिया के पास सोवियत जमाने के हथियारों का बड़ा जखीरा है। रूस इसे लेना चाहता है लेकिन इसे लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों ने सख्‍त चेतावनी दी है। इस चेतावनी के बाद भी उत्‍तर कोरिया और रूस के बीच संबंध मजबूत होते दिख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.