Select Date:

हथियारबंद ट्रेन से रूस पहुंचे उत्‍तर कोरिया के तानाशाह, जानें क्‍यों प्‍लेन से नहीं चलते हैं किम जोंग उन

Updated on 12-09-2023 06:28 PM
प्‍योंगयांग: उत्‍तर कोरिया के तानशाह रूस के व्‍लादिवोस्‍तोक पहुंच चुके हैं। किम जो बहुत कम ही उत्‍तर कोरिया के बाहर जाते हैं, एक बार फिर अपनी ट्रेन से रूस से पहुंचे हैं। सोमवार को पीले रंग की पट्टी वाली गहरे हरे रंग की ट्रेन को उस सीमा पर देखा गया जहां रूस, चीन और उत्तर कोरिया मिलते हैं। इसके खास रंग की वजह से यह ट्रेन और भी ज्‍यादा अनोखी हो जाती है। किम प्‍लेन से भी बहुत कम सफर करते हैं और वह सिर्फ अपनी इसी बख्‍तरबंद ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं। किम की इस ट्रेन को पटरियों पर दौड़ता हुआ किला कहा जाता है।

किम के पास हैं तीन ट्रेनें
किम के पिता और उनके दादा भी ट्रेन से ही सफर करते थे। किम चार साल से ज्‍यादा समय के बाद उत्‍तर कोरिया के बाहर पहली ज्ञात यात्रा पर गए हैं। वह इस बार रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने वाले हैं। किम की ट्रेन को समझ पाना बहुत ही मुश्किल है। साल 2009 में, दक्षिण कोरिया में चोसुन मीडिया आउटलेट ने किम के पिता, किम जोंग इल के द्वारा इस्तेमाल की जा रही ट्रेन पर एक आर्टिकल जारी किया था। इस आर्टिकल में अनुमान लगाया था कि इसके इंजन में करीब 90 कारों का बोझ संभालने की क्षमता है। वर्तमान समय में यह क्षमता 21 कारों तक ही रह गई है। कुछ और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दो और ट्रेनें किम की मेन ट्रेन के साथ सफर करती हैं। एक ट्रेन आगे की पटरियों की जांच करने के लिए रवाना होती है तो दूसरी उनकी सिक्‍योरिटी टीम को साथ ले जाती है।

स्‍टालिन ने की थी गिफ्ट
इस ट्रेन में किम के अफसरों के लिए बेडरूम और कॉन्‍फ्रेंस हॉल तक हैं। इसके इंटीरियर की कुछ तस्वीरें कुछ साल पहले आई थीं। लेकिन साल 2018 में जारी एक वीडियो में किम को गुलाबी सोफे पर एक ट्रेन कार में टॉप चीनी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिखाया गया था। बुलेटप्रूफ साइडिंग के कारण यह ट्रेन बाकी मॉर्डन ट्रेनों की तुलना में बहुत कम स्‍पीड से चलती है। अनुमान लगाया गया है कि यह उत्तर कोरिया की पटरियों पर करीब 28 मील यानी 45 किलोमीट प्रति घंटे की गति से चलती है। जब यह चीन के रेल नेटवर्क पर चलती है तो इसकी स्‍पीड कुछ बढ़ जाती है। ट्रेन से यात्रा करने की किम परिवार की रुचि उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग से शुरू हुई थी। उस समय सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन ने एक ट्रेन उन्‍हें गिफ्ट की थी।

ट्रेन में हुई थी पिता की मौत

उनके बेटे, किम जोंग इल, प्‍लेन में सफर करने से डरते थे और ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते थे। साल 2010 में, उनके पूर्व बॉडीगार्ड ने दक्षिण कोरियाई मीडिया को बताया कि उत्तर कोरिया के नेता को डर था कि अगर वह प्‍लेन से यात्रा करेंगे तो उनके दुश्मन उन्हें गोली मार देंगे। अगले ही साल यानी 2011 में किम की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया की मानें तो जब उनकी मृत्यु हुई तो वह ट्रेन में थे। किम जोंग उन ने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा है। साल 2019 में किम ने तत्कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दूसरी मीटिंग की। इस मीटिंग के लिए वह बख्‍तरबंद ट्रेन से वियतनाम पहुंचे थे। ट्रेन में चीन से करीब 4,500 किलोमीटर की यात्रा की और इसमें ढाई दिन लगे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.