Select Date:

उ.कोरिया के तानाशाह किम ने टैंक चलाया : सैनिकों के बीच दिखे, एक दिन पहले द.कोरिया-US ने की थी मिलिट्री ड्रिल

Updated on 14-03-2024 02:06 PM

नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति और तानाशाह किम जोंग उन ने टैंक चलाया है। नॉर्थ कोरियाई न्यूज एजेंसी KCNA ने तस्वीरें जारी की हैं। इसमें वे काले रंग की लैदर जैकेट पहने दिख रहे हैं।

KCNA के मुताबिक, किम नए बैटल टैंक्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां मॉक बैटल (युद्ध अभ्यास) हुआ। इस दौरान किम ने भी टैंक चलाया। वो इन टैंक की मारक क्षमताओं से काफी प्रभावित नजर आए। इस मॉक बैटल से एक दिन पहले अमेरिका और साउथ कोरिया ने जॉइंट मिलिट्री ड्रिल की थी।

टैंक क्रू की युद्ध क्षमताओं का निरीक्षण हुआ
KCNA की रिपोर्ट के मुताबिक, टैंक क्रू की युद्ध क्षमताओं का निरीक्षण करने और उन्हें अलग-अलग टेक्टिकल मिशन पर कॉम्बैट एक्शन कैसे किया जाए, यह बताने के लिए मॉक बैटल किया गया। नए टैंकों ने सबसे खराब युद्ध परिस्थितियों के बीच तेजी से अपना रास्ता बनाते हुए एक ही बार में टारगेट पर हमला किया।

सियोल पर कब्जा करने वाली इकाई ने जीता मॉक बैटल
मॉक बैटल में 105वीं टैंक डिवीजन विजेता घोषित हुई। यह वही इकाई है जिसने कोरियाई जंग के दौरान दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पर कब्जा कर लिया था। वहीं, निरीक्षण के दौरान किम के साथ रक्षा मंत्री कांग सुन नाम और सेना के अफसर भी मौजूद रहे।

2018 से फ्रीडम शील्ड अभ्यास कर रहे US-साउथ कोरिया
इस निरीक्षण से एक दिन पहले अमेरिका और साउथ कोरिया ने फ्रीडम शील्ड एक्सरसाइज (जॉइंट मिलिट्री ड्रिल) की थी। यह ड्रिल पहली बार दोनों देशों ने 2018 में की थी जब नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के साथ तनाव कम करने से जुड़ा एक सैन्य समझौता खत्म कर दिया था।

2018 से फ्रीडम शील्ड अभ्यास कर रहे US-साउथ कोरिया
इस निरीक्षण से एक दिन पहले अमेरिका और साउथ कोरिया ने फ्रीडम शील्ड एक्सरसाइज (जॉइंट मिलिट्री ड्रिल) की थी। यह ड्रिल पहली बार दोनों देशों ने 2018 में की थी जब नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के साथ तनाव कम करने से जुड़ा एक सैन्य समझौता खत्म कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.