मेरे खिलाफ एक भी लड़की आकर... राज कुंद्रा का ओपन चैलेंज, पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी को लेकर की एक अपील
Updated on
17-12-2024 04:42 PM
एक्ट्रे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को हाल ही में ईडी ने पोर्नोग्राफी केस में जांच के लिए समन भेजा था। इतना ही नहीं, पोर्नोग्राफी कंटेंट के बनाने और उसे बांटने से संबंधी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा से जुड़ी कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। 2012 में उन्हें पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और उसके बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि राज कुंद्रा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा कि उन्हें इस मामले में 'बली का बकरा' बनाया गया है।
राज कुंद्रा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'आज तक मैं किसी भी पोर्नोग्राफी, किसी प्रोडक्शन और पॉर्न से जुड़ी किसी चीज का हिस्सा नहीं रहा। जब ये आरोप सामने आए तो बहुत ही दर्दनाक था। जमानत भी इसीलिए हुई क्योंकि कोई फैक्ट और सबूत नहीं था। मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। जहां तक ऐप की बात है, वो मेरे बेटे विवान के नाम पर एक लिस्टेड कंपनी थी। हम उस पर टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसे देते थे।'
राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस पर किया रिएक्ट
राज कुंद्रा ने बताया कि उस ऐप पर वह अपने जीजा की कंपनी केनरिन को भी सर्विस दी हैं। इसमें उन्होंने UK के चलने वाला एक ऐप भी लॉन्च किया था। 'यह एप्लीकेशन दर्शकों के लिए बनाया गया था। ये ए-रेटेड फिल्में थीं, लेकिन बिलकुल भी पोर्नोग्राफी नहीं थीं।' राज कुंद्रा ने अपनी भागीदारी के सवाल पर कहा कि वह सिर्फ एक टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर थे। 'किसी एक लड़की को सामने आने दीजिए जो ये कहे कि वह राज कुंदा से मिली है या उसने उनकी किसी फिल्म में काम किया है या राज कुंद्रा ऐसी कोई फिल्म प्रोड्यूस करते हैं। मीडिया का कहना है कि राज कुंद्रा सभी 13 ऐप्स के सरगना हैं, मैं केवल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी में शामिल हूं और उस ऐप पर कुछ भी गलत नहीं हुआ है।'
शिल्पा शेट्टी को केस में न घसीटने की अपील
वहीं राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी पत्नी को न घसीटा जाए। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है। मीडिया जानबूझकर एक्ट्रेस का नाम शामिल करता है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। राज कुंद्रा ने कहा कि जो कहना है उनसे कहो। उनके परिवार को इन सब में न घसीटा जाए।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…