इमरान नहीं सेना का यह अधिकारी है अल-कादिर भ्रष्टाचार का मास्टरमाइंड, पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप, मुनीर करेंगे कोर्ट मार्शल!
Updated on
25-05-2023 07:31 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख फैज हमीद पर बड़ा आरोप लगाया। फैसल वावड़ा ने दावा किया कि फैज हमीद भ्रष्टाचार के उस मामले के प्रमुख साजिशकर्ता और 'सबसे बड़े लाभार्थी' हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल फंसे हुए हैं। फैसल वावड़ा, 2018 से 2021 तक इमरान खान के कार्यकाल में जल संसाधन मंत्री थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह दावा किया है।
उन्होंने कहा, 'आज यह जरूरी हो गया है कि मैं देश को बताऊं कि भ्रष्टाचार मामले में फंसे इमरान खान लाभार्थी नहीं हैं बल्कि सबसे बड़े लाभार्थी फैज हमीद हैं।' उन्होंने कहा, 'वह (हमीद) अल-कादिर ट्रस्ट मामले को पैदा करने वाले, प्रमुख साजिशकर्ता और सबसे बड़े लाभार्थी थे।' हमीद पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व जासूस हैं, जिन्होंने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के 24वें महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। वह 2019 से 2021 तक आईएसआई के शीर्ष पर रहे और दिसंबर 2022 में इस्तीफा दे दिया।
इमरान के करीबी हैं फैज हमीद
फैज हमीद को इमरान खान का करीबी माना जाता है और उनकी नियुक्ति को लेकर ही सेना और उनके बीच विवाद पैदा हुआ था। आने वाले दिनों में इमरान की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सरकार इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के खिलाफ पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों पर खान के समर्थकों के हमलों के बाद यह कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है।
'सेना को दुश्मन मानते हैं इमरान खान'
उन्होंने मीडिया से कहा, 'अगर सरकार पूर्व में सत्तारूढ़ रहे इस दल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करती है तो इसे मंजूरी के लिए संसद को भेजा जाएगा।' मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खान सेना को अपना दुश्मन समझते हैं। मंत्री ने कहा, 'उनकी (खान की) पूरी राजनीति सेना के सहारे हुई है और आज उन्होंने अचानक इसके खिलाफ खड़े होने का फैसला किया है।' रक्षा मंत्री ने कहा कि खान की पार्टी छोड़ चुके नेताओं का भी यही कहना है। उन्होंने कहा, 'मैं जो कुछ कह रहा हूं, वही बात खान की पार्टी छोड़ चुके नेताओं ने भी कही है। उन्होंने कहा है कि हर चीज रणनीति के अनुसार हुई।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…