नूरन अली ने नहीं, करणवीर मेहरा ने विवियन को कहा था 'जूनियर आर्टिस्ट', काम्या पंजाबी का भी फूटा गुस्सा
Updated on
18-12-2024 03:31 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली आई थीं। यहां उन्होंने घरवालों के बारे में उन्हें सावधान किया था। साथ ही काफी कुछ कहा था। करणवीर मेहरा से दोस्ती खत्म करने से लेकर जूनियर आर्टिस्ट शब्द का भी इस्तेमाल किया था। जिस पर अब काम्या पंजाबी ने तो रिएक्ट किया ही है। साथ ही एक पुरानी क्लिप भी वायरल हो रही है, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी होता नजर आ रहा है।नूरन अली ने विवियन से बातचीत में कहा था, 'करण ने बहुत साफ तौर पर कहा है कि वो तुम्हारा दोस्त नहीं है। मुझे ऐसा दोस्त नहीं चाहिए। मुझे इसके जैसा दुश्मन तक नहीं चाहिए। वो ऐसा है, वो वैसा है। बहुत सारी अपमानजनक बातें। मैं अपने दोस्तों में उसकी गिनती भी नहीं करता। मेरे लिए वो एक जूनियर आर्टिस्ट है।' यहां एक्टर की पत्नी ने सिर्फ वही बातें कहीं, जो करण ने विवियन के लिए कही थी। और उसकी क्लिप वायरल हो रही है।
करणवीर मेहरा ने विवियन को कहा था 'जूनियर आर्टिस्ट'
वायरल वीडियो में करणवीर मेहरा, श्रुतिका से कहते दिखाई दे रहे हैं, 'कई तरह की जान-पहचान होती है। मुझे एक कमरा भरना है क्योंकि वो बहुत बड़ा कमरा है। फिर जो मैं लोगों को बुलाता हूं तो उन्हें जूनियर आर्टिस्ट कहते हैं। वो ऐसा सोच सकते हैं कि वह मेरे दोस्त हैं लेकिन मेरे दिमाग में वो मेरे लिए जूनियर आर्टिस्ट हैं। तो वो ऐसा जा रहा है। मुझे ऐसा बोलना नहीं चाहिए। मगर अब मुझे चिढ़ हो रही है।'
नूरन अली को गलत समझना बंद करें
अब लोग जहां नूरन अली को गलत समझ रहे हैं। उन्हें अपने दिमाग के घोड़ों को दोड़ाना बंद करना चाहिए और करणवीर मेहरा की बातों पर गौर फरमाना चाहिए। क्योंकि नूरन ने सिर्फ विवियन को बताया है कि कैसे वह जिसे अपना दोस्त मान रहे हैं। वह उनके बारे में अपमानजनक बातें कह रहे हैं। करण, विवियन को अपने दोस्तों के सर्किल में भी नहीं देखते हैं। उनको जूनियर आर्टिस्ट मानते हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…