Select Date:

सिर्फ गौतम अडानी ही नहीं, हिंडनबर्ग ने किए इस साल पांच शिकार, दो की आधी दौलत स्वाहा

Updated on 18-08-2023 02:31 PM
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप (Adani Group) के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले इस ग्रुप पर कई आरोप लगाए गए थे। ग्रुप ने भले ही इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन इस रिपोर्ट ने उसे बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने केवल अडानी ग्रुप को ही परेशान नहीं किया है बल्कि इस साल वह पांच शिकार कर चुका है। उसका ताजा शिकार कजाकस्तान की एक फाइनेंशियल कंपनी बनी है। इसके अलावा कार्ल इकान और जैक डोर्सी को भी हिंडनबर्ग रिसर्च ने डसा है। इसमें से दो की आधी दौलत स्वाहा हो चुकी है।

​गौतम अडानी

हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ के साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन इस रिपोर्ट ने उसे बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचनी पड़ी है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था जो अब 10 लाख करोड़ रुपये के आसपास रह गई है। इस तरह ग्रुप के मार्केट कैप में करीब 45 परसेंट की गिरावट आई है।

​कार्ल इकान

अडानी और डोर्सी के बाद हिंडनबर्ग का अगला शिकार बने अमेरिका के अरबपति एक्टिविस्ट इनवेस्टर कार्ल इकान (Carl Icahn)। हिंडनबर्ग ने दो मई को उनकी कंपनी इकान इंटरप्राइजेज (Icahn Enterprises) के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने अपनी होल्डिंग और ज्यादा डिविडेंड देने के लिए अपनी वैल्यूएशन बढ़ाचढ़ाकर बताई। रिपोर्ट के आने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 8.9 अरब डॉलर यानी 54 परसेंट स्वाहा हो चुका है।

टिंगो

हिंडनबर्ग का अगला शिकार नाइजीरिया की एग्री फिनटेक ग्रुप टिंगो (Tingo) बना। छह जून को जारी रिपोर्ट में ग्रुप पर आरोप लगाया गया कि अफ्रीकी देश की इस कंपनी के कैश फ्लो और बैलेंस शीट में कोई तालमेल नहीं है। इससे साफ है कि कंपनी ने अपने फाइनेंशियल्स में हेराफेरी की है। रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप का मार्केट कैप 22.8 करोड़ डॉलर यानी 55 परसेंट गिर चुका है।

​फ्रीडम होल्डिंग

इस साल हिंडनबर्ग की शिकार होने वाली कंपनियों में ताजा नाम कजाकस्तान की कंपनी फ्रीडम होल्डिंग (Freedom Holding) का है। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म ने 15 अगस्त को इस कंपनी के बारे में रिपोर्ट जारी की थी। कंपनी पर आरोप है कि वह रूस में बिजनस करती है जो उस पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन है। कंपनी का रेवेन्यू फर्जी है और उसने लोगों के पैसों को जोखिम वाले मार्केट में लगा रखा है। दो दिन में ही कंपनी का मार्केट कैप 34.2 करोड़ डॉलर यानी आठ परसेंट गिर चुका है।

​जैक डोर्सी

इस साल हिंडनबर्ग रिसर्च का दूसरा शिकार ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) बने। हिंडनबर्ग ने 23 मार्च को उनकी मोबाइल पेमेंट कंपनी ब्लॉक (Block) के बारे में एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कंपनी पर ग्राहकों और सरकार को धोखा देने के आरोप लगाए गए। साथ ही दावा किया गया कि कपंनी ने नंबरों को बढ़ाचढ़ाकर निवेशकों को भी गुमराह किया। इसके कारण कंपनी के मार्केट कैप में 8.7 अरब डॉलर यानी 21 परसेंट की गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.