तेजस ही नहीं मेड इन इंडिया ब्रह्मोस में भी है अर्जेंटीना की दिलचस्पी, भारत ने दोस्त रूस के साथ मिलकर बनाया है 'ब्रह्मास्त्र'
Updated on
19-07-2023 01:27 PM
ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना ने ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल सिस्टम को लेकर गहरी रुचि व्यक्त की है। अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री जॉर्ज तायाना भारत आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस पर बातचीत हो सकती है। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री ने ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली फैसिलिटी का दौरा किया। उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, 'मैंने अपने समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करने और इस देश के विभिन्न रक्षा उद्योगों का दौरा करने के लिए भारत की यात्रा शुरू की है। आज मैं मिसाइल कंपनी ब्रह्मोस में था, जो जहाजों, विमान और जमीन वाली मिसाइलें विकसित करती है।' इस मिसाइल को रूस और भारत ने मिलकर बनाया है।
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने अर्जेंटीना, ब्राजील और चिली समेत कई दक्षिण अमेरिकी देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ब्राजील में हाल ही में हुए डिफेंस एक्सपो में कई देशों ने ब्रह्मोस स्टैंड का दौरा किया और इस मिसाइल को लेकर अपनी जिज्ञासा दिखाई। ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिभा को कम नहीं आंका जा सकता। इसे लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों, जहाजों और जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।
भारतीय सेना में शामिल होने के बाद यह अपनी क्षमता दिखा चुकी है। इस मिसाइल की रेंज 290 किमी है। लेकिन भारत का लक्ष्य इसे 450 किमी से 600 किमी तक पहुंचाना है। साल 2022 में इसे 450 किमी तक पहुंचाने का टेस्ट सफल भी हो चुका है। अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अर्जेंटीना की क्रूज मिसाइल में खास रुचि है।
अर्जेंटीना की सुरक्षा के लिए जरूरी
दुनिया में लगातार टेक्नोलॉजी बढ़ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक का होना महत्वपूर्ण हो जाता है। क्रूज मिसाइलें रणनीतिक रूप से लाभकारी हैं, जो लंबी दूरी तक सटीक हमला कर सकती हैं और त्वरित प्रक्रिया को सक्षम बनाती हैं। फाइनेंशियल एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, 'ब्रह्मोस अर्जेंटीना के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रणाली के जरिए अर्जेंटीना अपने क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ा सकता है।'
ब्रह्मोस का हो रहा निर्यात
ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड पहले भी सफल निर्यात कर चुका है। फिलिपींस ने 375 मिलियन डॉलर का समझौता हाल ही में किया है। फिलीपींस की नेवी ने मिसाइल की तीन बैटरियां ली हैं। इसके अलावा फिलीपींस इसके जमीन से मार करने वाले मिसाइल को भी लेने पर विचार कर रही है। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री की यात्रा से पहले यह भी खबर आई है कि वह तेजस विमान से भी जुड़ी डील कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि अर्जेंटीना अपनी एयरफोर्स को मजबूत बनाने के लिए 14 तेजस विमान खरीदने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…